score Card

PM मोदी के नेतृत्व में बन रहा राम मंदिर: अयोध्या में बोले एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के बाद विरोधियों पर निशाना बनाते हुए बोले कि पूरी महाराष्ट्र सरकार राम मंदिर का दर्शन करने आई है। इसमे कुछ लोगों का दर्द हुआ है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया साथ ही उन्होंने राम लला मंदिर में पूजा अर्चना की। अयोध्या में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि 'अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर बनाना बालासाहेब ठाकरे और लाखों राम भक्तों का सपना था... पीएम मोदी ने राम मंदिर का निर्माण शुरू कर इस सपने को साकार किया है।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर उन्होंने आगे कहा कि 'अयोध्या में भव्य दिव्य राम मंदिर का निर्माण करोड़ों राम भक्तों का सपना था, जिसे पीएम ने साकार किया...मुख्यमंत्री बनने के बाद मैं पहली बार यहां आया हूं. भगवान राम के आशीर्वाद से हमें धनुष-बाण का प्रतीक और हमारी पार्टी का नाम मिला... राम मंदिर हमारे लिए राजनीतिक विषय नहीं, यह हमारी आस्था है।

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि 'कुछ हमारी अयोध्या यात्रा से खुश नहीं हैं। कुछ को हिंदुत्व से एलर्जी है... शिवसेना और बीजेपी की एक ही विचारधारा है... राम मंदिर के लिए किसी ने कुछ नहीं किया, केवल पीएम मोदी ने किया... उन्होंने बालासाहेब ठाकरे के राम मंदिर के सपने को पूरा किया है। सत्ता के लालच में पिता की विरासत के खिलाफ गए उद्धव ठाकरे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया कि साल 2024 जनवरी में मंदिर में मूर्ति की स्थापना हो जाएगी। हमारा राम मंदिर का सपना पूरा हो रहा है। यह कोई राजनीति का विषय नहीं है। हमे आज की यात्रा का जीवन भर याद रहेगी। शिंदे ने कहा कि देश में कुछ लोगों को हिंदुत्व से परेशानी है। पूरी महाराष्ट्र सरकार राम मंदिर आई है। इससे कुछ लोगों का दर्द हुआ है।
 

calender
09 April 2023, 05:36 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag