महराजगंज के प्राचीन शिव मंदिर में मांस का टुकड़ा फेंका, गांव में तनाव का माहौल, भारी पुलिस बल तैनात

महराजगंज के सिसवा उर्फ खोरिया गांव के शिव मंदिर में एक किशोर ने मांस फेंककर शांति भंग करने की कोशिश की. घटना से गांव में तनाव फैल गया. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और जांच शुरू कर दी है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

सिसवा उर्फ खोरिया गांव के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बीती रात एक विशेष समुदाय के किशोर ने मांस फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. इस घटना से स्थानीय स्तर पर तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए. पुलिस ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए परिसर की सफाई कराई और आरोपित बाल अपचारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया. 

मंदिर परिसर में मांस फेंकने की घटना

नौतनवा थाना अंतर्गत खोरिया गांव निवासी सोनू व अन्य की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि एक संप्रदाय विशेष से जुड़े आरोपित ने काली पन्नी में मांस रखकर मंदिर परिसर में फेंक दिया और मौके से भाग निकला. 

ग्रामीणों ने मचाया शोर

घटना के दौरान किसी की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद शोर मचाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए. सूचना पर खोरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराई. 

पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया

पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया. एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो. 

थानाध्यक्ष का बयान

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामले में बाल अपचारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो