मायके में विवाहित बेटी ने दी जान, 26 दिन पहले हुई थी लव मैरिज

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बेहद झकझोंर देना वाला मामला सामने आया है। शादी के महज 26 दिन बाद एक दुल्हन बेटी ने मायके में जहर खाकर जान दे दी। दुल्हन की उम्र महज 13 साल थी और परिवार की रजामंदी से शादी हुई थी। क्या पापा की याद की वजह से इस बेटी ने सुसाइड किया या फिर कोई और वजह थी।

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी से आई एक हैरान करने वाली खबर सुर्खियों में है। पूरे इलाके में यह कौतूहल का विषय बना हुआ है। महज 13 साल की एक दुल्हन ने अपने मायक में आकर जाकर  खाकर जान दे दी। दुल्हन के पति की उम्र 18  साल है। 26 दिन पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी। इस शादी को लेकर लड़की के घर में कई बार विरोध हुआ था लेकिन लड़की अपने प्रेमी से शादी करने के लिए अड़ी हुई थी। परिवार की अनुसार उन्होंने अपनी बेटी को शादी ना करने के लिए बहुत समझाया लेकिन लड़की मानी नहीं और फिर हार कर परिवार ने शादी करवा दी। 

पूरा मामला जान लीजिए

लड़की अभी अपने पति के साथ मायके रहने के लिए आई थी। सोमवार को गांव में भंडारे का आयोजन था। घर के सभी लोग भंडारे में शामिल होने गए थे। लड़की और उसका पति भी घर में थे और भंडारे में जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। इसी बीच रात आठ बजे दुल्हन ने जहर खा लिया। पति को भी नहीं पता था कि उसने जहर खा लिया है। दोनों जैसे ही भंडारे के लिए निकले तभी लड़की की तबीयत बिगड़ने लगी उसे अचानक पेट में तेज दर्द उठा और वो दौड़ते हुए सीधे अपने मां के पास गई और बताया कि उसने दवाई खा ली है। लड़की को तुरंत पास के अस्पाल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जहर पूरे शहर में फैल गया था। 

मामले में आया नया मोड़

सुसाइड का मामला होने की वजह से जांच के लिए पहुंची पुलिस जब जांच शुरू की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। लड़की के नाना ने लड़की की उम्र 18 साल बताई पुलिस को शक हुआ तो उसने आधार कार्ड की जांच की तो पता चला की लड़की उम्र महज 13 साल है। हालांकि पूछताछ के दौरान उसके पति ने अपनी पत्नी की उम्र 13 साल ही बताई थी। पति ने यह भी बताया कि अपने पिता की पिछले साल मौत के बाद उसकी पत्नी डिप्रेशन में रहती थी और बार-बार कहती थी कि उसको पापा की बहुत याद आती है। हालांकि इस मामले में परिवार वाले ने कोई शिकायत नहीं की है फिर भी पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। 


 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो