Weather Update : मौसम विभाग ने देश के 9 राज्यों में लू का अलर्ट किया जारी, 45 डिग्री रह सकता है तापमान

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

देश में अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही गर्मी अपने प्रचंड पर देखने को मिल रही है। देश के कई राज्यों में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की चेतावनी दी है। वहीं आईएमडी के आंध्र प्रदेश, बिहार और बंगाल में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने कहा है कि सिक्किम, उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में हीट वेव चलने की संभावना जताई है। आपको बता दें कि आईएमडी के अनुसार आगामी चार दिनों तक उत्तर-पश्चिमी भारत में लू चलने का अनुमान है। जिसके बाद इन इलाकों में लोगों को हीट वेव के साथ सूरज की तपिश झलने को मिल सकती है।

इन राज्यों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले 4 दिनों में पश्चिम बंगाल और बिहार में गंगा के मैदानी हिस्से में लू चल सकती है। वहीं अगले दो से तीन दिन तक सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी भीषण गर्मी की मौजूदा स्थिति बनी रह सकती है। आईएमडी ने जानकारी दी कि बुधवार को बादल छाए रहने से हल्की बारिश हो सकती है। जिससे लोगों गर्मी से राहत मिलेगी।

आपको बता दें कि सोमवार 17 अप्रैल को देश में सबसे गर्मी स्थानों में उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस, बिहार में सुपौल में 42.4 डिग्री सेल्सियस और तेलंगाना के जयशंकर भूपालपल्ली में अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया।

देश में आने वाले दिनों में बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने बताया कि देश में आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। सोमवार को उत्तर पश्चिमी, मध्य व पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। विभाग ने जानकारी दी कि अगले कुछ दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसके अलावा 18 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में लोगों को हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है।

बिहार-झारखंड में गर्मी से हाय-तौबा

आईएमडी के अनुसार मंगलवार से अगले दो दिनों तक झारखंड में लू चलने की संभावना है। दिन के समय में लोगों को गर्मी का सितम देखने को मिलेगा। वहीं प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तापमान में 44 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिसके बाद 20 अप्रैल से लोगों को राहत मिलमे की उम्मीद है। बिहार की बात करें तो मौसम विभाग ने बिहार में तापमान बढ़ने की आशंका जताई है।

आएईएमडी ने बिहार के खगड़िया, पूर्वी चंपारण और बांका में हीट वेव लोगों को परेशान कर सकती है। इसके अलावा पुर्णिया, भागलपुर, पटना, वैशाली, सुपौल, शेखपुरा, औरंगाबाद, सीतामढ़ी नवादा सहित 11 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन राज्यों में बदलेगा मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आने वाले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिल सकती है। वहीं 18 और 20 अप्रैल के दौरान दिल्ली, हरियाणा पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि सोमवार 17 अप्रैल को पंजाब और हरियाणा में लू जैसी स्थिति बनी रही। जोकि आज (मंगलवार) को भी ऐसे ही हालात बनी रह सकती है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 18 से 20 अप्रैल के दौरान अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के विभिन्न हिस्सों में 18 अप्रैल को भारी बारिश का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक 18-19 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में भारी वर्षा की संभावना है।

calender
18 April 2023, 10:36 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो