Weather Update : देश में शुरू हो गया गर्मी का सितम, कई राज्यों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

दिल्ली में शुक्रवार 14 अप्रैल इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आपको बता दें कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

देश में इ दिनों झुलसाती गर्मी का सितम लोगों को झेलना पड़ रहा है। दिल्ली. पंजाब समेत भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। आलम यह है कि सुबह के समय में ही गर्म हवा के साथ सूरज की तपिश देखने को मिल रही है। लोगों को मई-जून के महीने से पहले ही गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है।

वहीं मौसम विभाग ने देश के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी साथ ही उमस भी हो सकती है।

वहीं देश के अधिकतर राज्यों में लोगों को गर्म हवा और भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना जताई है।

कई राज्यों में 40 से ज्यादा पारा

मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं कुछ राज्यों में को पारा 40 के पारा पहुंच गया है। तापमान में बढ़ोत्ती के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि झारखंड, ओडिशा, राजस्थान और बिहार में तो गर्मी अपने चरम पर है।

आईएमडी के मुताबिक इन राज्यों में आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ सकती है। इसके अलावा आगामी दिनों में देश के कुछ राज्यों में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है।

दिल्ली में गर्मी बना रही नया रिकॉर्ड

देश की राजधानी दिल्ली में हर रोज तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में शुष्क मौसम और तेज धूप से लोग परेशान हैं। वहीं राजधानी में शुक्रवार 14 अप्रैल इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आपको बता दें कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसके अलावा कई जगहों पर तापमान 42 डिग्री के पास पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार को भी मौसम हा मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य तीन डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

बिहार और यूपी में लोगों गर्मी से बुरा हाल

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश और बिहार में गर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। बिहार के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिसके कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में भारी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

गर्मी के साथ लोगों को लू का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश में लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है। दोपहर में घर से निकलने में लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। गर्मी हवा के साथ गर्मी लोगों को रूला रही है।

अन्य राज्यों में गर्मी का सितम

मौसम विभाग के अनुसार देश के हर राज्यों में तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जोकि आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है। आईएमडी के अनुसार राजस्थान के कुछ इलाकों में शुक्रवार को अधिक गर्मी पड़ी और श्रीगंगानगर में शुक्रवार सबसे गर्मी दिन की सूचि में शामिल हो गया है। वहीं ओडिशा में आने वाले पांच दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।

आईएमडी के अनुसार महाराष्ट्र में गर्मी और बढ़ेगी। बता दें कि महाराष्ट्र में पहले से ही लोग भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं ऐसे में और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। वहीं सरकार ने लोगों को दोपहर 1 से 5 के बीच जररूत न होने पर बाहर न निकलने की सलाह दी है।

calender
15 April 2023, 10:25 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो