दुनियां की 5 सबसे पुरानी सभ्यताएं, जिनके रहस्यों ने उड़ाए हैं होश!
दुनिया की कुछ सबसे पुरानी सभ्यताओं के बारे में आपने सुना है? इन सभ्यताओं के बारे में और जानने के लिए पढ़ें, कैसे इनकी अद्भुत संरचनाओं, अनोखी संस्कृति और रहस्यों ने इतिहास को बदल दिया. जानिए क्या हैं ये सभ्यताएं और इनसे जुड़े वो राज़ जो आज भी हमें हैरान करते हैं!

Ancient Civilizations: दुनिया भर में कई प्राचीन सभ्यताएं रही हैं, जिनके बारे में हम बहुत कम जानते हैं. इन सभ्यताओं के बारे में कई रहस्य और कहानी हैं, जो आज भी हमारे सामने अनसुलझी हैं. आइए जानते हैं दुनिया की 5 सबसे पुरानी इंसानी सभ्यताओं के बारे में, जो अपनी अनूठी विशेषताओं और राज़ों के लिए मशहूर हैं.
1. ऐन गजल सभ्यता – 7000 BCE
ऐन गजल सभ्यता जो लगभग 7000 BCE पुरानी मानी जाती है, जॉर्डन के धरती पर बसी हुई थी. यह सभ्यता आज के समय में पुरातन जीवन का प्रतीक बन चुकी है. यहां बने विशालकाय पुतले इंसानी सभ्यता की शुरुआत को दर्शाते हैं. ऐन गजल का इतिहास उतना ही गहरा और रहस्यमय है जितना इसका शिल्प. इस सभ्यता को जानने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं और इसके ऐतिहासिक स्थल आज भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.
2. नॉर्टे चिको सभ्यता – 3700 BCE
पेरू की नॉर्टे चिको सभ्यता लगभग 3700 BCE की है और यह पेरू के उत्तरी क्षेत्र में पाई जाती है. यह सभ्यता अपनी प्राचीन संस्कृति और रहस्यमय वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है. यहां पर मिले इंसानी अवशेष, मूर्तियां और निर्माण कार्य हमें उस समय की सांस्कृतिक और सामाजिक स्थिति को समझने का अवसर देते हैं. पेरू के इस क्षेत्र को पर्यटक आज भी अपनी यात्रा की प्रमुख जगह मानते हैं, जहां अतीत की झलकियां देखने को मिलती हैं.
3. मेसोपोटामिया सभ्यता – 3500 BCE
मेसोपोटामिया सभ्यता की शुरुआत लगभग 3500 BCE में हुई थी और यह आज के इराक क्षेत्र में बसी थी. यह सभ्यता विश्व की पहली विकसित सभ्यताओं में से एक मानी जाती है. यहां की विकसित लेखन प्रणाली, गणना और नगरों की संरचना ने इसे एक विशेष स्थान दिलाया. इस सभ्यता के अवशेष आज भी खोजे जाते हैं, और यह मानव इतिहास की शुरुआत को उजागर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. मेसोपोटामिया का योगदान आज भी विज्ञान और गणित में देखा जा सकता है.
4. हड़प्पा की सभ्यता – 2600 BCE
हड़प्पा की सभ्यता, जिसे सिंधु घाटी सभ्यता भी कहा जाता है, लगभग 2600 BCE पुरानी है. यह सभ्यता भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग और पाकिस्तान में फैली हुई थी. हड़प्पा की सभ्यता अपनी उन्नत नगर योजना और व्यवस्थित शहरों के लिए जानी जाती है. हड़प्पा और मोहनजोदड़ो जैसे शहरों में मिले अवशेष इस बात को साबित करते हैं कि इस सभ्यता ने शहरीकरण में महत्वपूर्ण कदम उठाए थे. यहां का जल निकासी प्रणाली और निर्माण कार्य भी बहुत ही उन्नत था.
5. प्राचीन मिस्र की सभ्यता – 3100 BCE
प्राचीन मिस्र की सभ्यता 3100 BCE की है और यह नील नदी के आसपास पाई जाती थी. मिस्र की सभ्यता अपनी विशाल पिरामिडों, भव्य मंदिरों और पुरानी लिखावटों के लिए प्रसिद्ध है. यहां की पुरानी दीवारों और चित्रों में बहुत सारी जानकारी छिपी हुई है, जो इस सभ्यता के इतिहास को उजागर करती है. मिस्र के लोग खगोलशास्त्र, गणित और चिकित्सा में भी उन्नत थे. पिरामिडों की निर्माण तकनीक और यहां के धार्मिक विश्वास आज भी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के लिए एक रहस्य बने हुए हैं.


