America ने BLA को घोषित किया आतंकवादी संगठन... ट्रंप प्रशासन का आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख
अमेरिका ने बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और इसकी इकाई मजीद ब्रिगेड को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है. ये संगठन पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकी हमलों के लिए जिम्मेदार हैं, जिनमें 2025 में ट्रेन अपहरण भी शामिल है. अमेरिका का यह कदम वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति को दर्शाता है और आतंकवादी संगठनों की आर्थिक सहायता रोकने का प्रयास है.

BLA declared terrorist organization :अमेरिका ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सक्रिय बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और इसके उपनाम मजीद ब्रिगेड को आधिकारिक रूप से विदेशी आतंकवादी संगठन (FTO) घोषित कर दिया है. यह फैसला अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा लिया गया है और इसे वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ एक सख्त कदम के तौर पर देखा जा रहा है.
क्यों हुई यह कार्रवाई?
अमेरिका ने क्या कहा?
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि इस कदम से यह संदेश जाता है कि अमेरिका आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा. यह कार्रवाई ट्रम्प प्रशासन की आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति और वैश्विक सुरक्षा की दिशा में उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. अब BLA और इसकी इकाई मजीद ब्रिगेड पर आर्थिक और कानूनी प्रतिबंध लगेंगे.
आतंकवाद के खिलाफ एक सख्त संदेश
इस निर्णय से आतंकवादी संगठनों को आर्थिक मदद मिलने में बाधा पहुंचेगी. साथ ही, यह अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा और वैश्विक स्तर पर आतंकवाद से लड़ाई में सहयोगी देशों को समर्थन देगा.


