कंगाल पाकिस्तान को सऊदी अरब ने रातोंरात बना दिया अमीर! 2 किस्तों में भेजे 3 अरब डॉलर

आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा पाकिस्तान को सऊदी अरब ने 1 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि दी है. यह राशि 3 अरब डॉलर के कुल पैकेज का दूसरा और अंतिम हिस्सा है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: आर्थिक मुश्किलों से जूझ रहे पाकिस्तान को सऊदी अरब से बड़ी राहत मिली है. स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान ने पुष्टि की कि 20 अप्रैल 2026 को उसे सऊदी अरब के वित्त मंत्रालय से 1 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि मिल गई. यह रकम करीब 28 हजार करोड़ पाकिस्तानी रुपये के बराबर है.

3 अरब डॉलर के पैकेज की आखिरी किस्त

यह राशि सऊदी अरब द्वारा वादा किए गए 3 अरब डॉलर के कुल पैकेज का दूसरा और अंतिम हिस्सा है. इससे पहले 15 अप्रैल 2026 को पाकिस्तान को इस पैकेज की पहली किस्त के रूप में 2 अरब डॉलर मिल चुके थे. दोनों किस्तों के साथ पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में अच्छी खासी मजबूती आई है.

यह मदद पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए दी गई है. सऊदी अरब लंबे समय से पाकिस्तान का आर्थिक साथी रहा है और इस बार भी उसने समय पर सहायता पहुंचाई.

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति नाजुक

पाकिस्तान अभी भी भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है. समय पर कर्ज चुकाने के कारण सरकारी खजाने पर लगातार दबाव बना रहता है. मार्च के अंत तक देश के विदेशी मुद्रा भंडार 16.4 अरब डॉलर के आसपास थे, जो सिर्फ तीन महीने के आयात को ही कवर कर पाते थे.

ऐसे में सऊदी अरब की यह रकम पाकिस्तान के बाहरी वित्तीय संतुलन को मजबूत करने में अहम साबित होगी. सरकार को आईएमएफ के सख्त नियमों का भी पालन करना है, जिसके लिए विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ाना जरूरी है.

सऊदी अरब ने क्यों की मदद?

सऊदी अरब ने यह मदद तेजी से इसलिए दी क्योंकि हाल में पाकिस्तान ने ईरान के खिलाफ सऊदी अरब को सैन्य सहयोग दिया था. हालांकि, पाकिस्तान पर अभी भी कई चुनौतियां बनी हुई हैं. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने मार्च में अपना 3.5 अरब डॉलर का कर्ज वापस मांग लिया है, जिससे फंडिंग की कमी की चिंता बढ़ गई है. पिछले सात साल में ऐसा पहली बार हुआ है.

सऊदी अरब की यह सहायता पाकिस्तान को तुरंत राहत देगी, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था को स्थायी रूप से मजबूत बनाने के लिए और सुधार करने होंगे. कर्ज चुकाने, ऊर्जा कीमतों और आईएमएफ कार्यक्रमों पर निर्भरता अभी भी बड़ी समस्या है. 

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो