‘आतंकवादी है PM मोदी...’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, फिर दी ये सफाई

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार (21 अप्रैल 2026) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए "आतंकवादी" शब्द इस्तेमाल कर विवादों में घिर गए। जब पत्रकार ने संदर्भ पूछा तो खड़गे ने तुरंत सफाई दी।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: कांग्रेस की पीएम मोदी से नफरत तो बीते लंबे समय से ही जगजाहिर है। कभी उनके नेता मोदी को चोर बोलते हैं, तो कभी गाली देते हुए भी सुने जा चुके हैं। इस समय देश 5 राज्यों में चुनाव चल रहे हैं, इसी कड़ी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर ऐसी बात कह दी है, जिसे सुनकर शायद कोई विश्वास भी नहीं पाएगा कि इस तरह की बात भारत के मुख्य विपक्षी दल के अध्यक्ष के मुंह से सुनाई दे सकती है!

पीएम मोदी को बताया आतंकवादी 

आपको बताते चलें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार (21 अप्रैल 2026) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए "आतंकवादी" शब्द इस्तेमाल कर विवादों में घिर गए। जब पत्रकार ने संदर्भ पूछा तो खड़गे ने तुरंत सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनका मतलब यह था कि "PM मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा-धमका रहे हैं।" साथ ही उन्होंने यह जोड़ा कि उन्होंने पीएम को कभी आतंकवादी नहीं कहा।

खड़गे ने पीएम मोदी के लिए ‘आतंकवादी’ शब्द का इस्तेमाल किया 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “ये AIADMK वाले, जो खुद अन्नादुरई की तस्वीर लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक ‘आतंकवादी’ हैं। उनकी पार्टी समानता और न्याय में यकीन नहीं रखती। इनके साथ जुड़ने का मतलब है लोकतंत्र को कमजोर करना, अन्नादुरई, कामराज, पेरियार, कलैगनार, बाबा साहेब अंबेडकर के विचारों को कमजोर करना।” खड़गे ने इस दौरान जोर देकर कहा कि कांग्रेस-DMK गठबंधन लोगों की भलाई, सबका साथ-सबका विकास, अच्छी शिक्षा और सब तक पहुंच वाली स्वास्थ्य सेवाएं देता रहेगा।

मल्लिकार्जुन खड़गे अपने बयान पर दी सफाई 

जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनसे बयान का संदर्भ मांगा गया, तो कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "नहीं, नहीं... वह लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा-धमका रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह एक आतंकवादी हैं। मेरा मतलब यह था कि पीएम मोदी हमेशा धमकाते हैं। ED, I-T और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथों में हैं। वह परिसीमन को भी अपने नियंत्रण में लेना चाहते हैं। इसलिए मैंने उस संदर्भ में कहा कि वह लोगों और पार्टियों को डराते-धमकाते हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं।"

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो