China: हिंद महासागर में चीनी नाव पलटने से 39 लोग लापता, तलाशी अभियान जारी

अभी तक किसी के मिलने की जानकारी नहीं है। लापता हुए लोगों की तलाश में खोज अभियान जारी है।

Lalit Hudda
Lalit Hudda

हाइलाइट

  • चीन ने तलाशी अभियान के लिए अंतरराष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव सहायता दलों की सहायता ली है।

हिंद महासागर के मध्य भाग में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक चीनी नाव पलट जाने से 39 लोग लापता हो गए। जिनमें से 17 चीनी चालक दल के सदस्य, 17 इंडोनेशियाई और पांच फिलिमिनों भी शामिल थे। लापता लोगों की तालाश में खोज अभियान जारी है। चीनी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव सहायता दलों भी सहायता ली है। अभी तक लापता हुए लोगों में से किसी के मिलने की कोई जानकारी नहीं है। 

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस घटना के बाद तुरंत बचावकार्य शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने चीन के कृषि और ग्रामीण मंत्रालय, चीन के परिवहन मंत्रालय और शेडोंग प्रांत को इस मामले में तत्काल सहायता और स्थिति को स्पष्ट करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा जिनपिंग ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री खोज और बचाव सहायता दलों से भी सहायता मांगी है। चीन के विदेश मंत्रालय और विदेशों में प्रसांगित दूतावासों को खोज और बचाव कार्य के लिए जागरूक किया गया है। 

calender
17 May 2023, 12:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो