क्या फैमिली फंक्शन से दूरी बना रहे हैं ट्रंप? बेटे की शादी में शामिल होने पर तोड़ी चुप्पी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पारिवारिक कार्यक्रमों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शायद शामिल नहीं हो पाएंगे. अपने खास मजाकिया अंदाज में मीडिया पर भी तीखा तंज कसा.

Nidhi Jha
Edited By: Nidhi Jha

नई दिल्ली: वैश्विक मंच पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और खासकर ईरान संघर्ष के इर्द-गिर्द गहराते संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पारिवारिक कार्यक्रमों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने गुरुवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान संकेत दिए कि वे अपने सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शायद शामिल नहीं हो पाएंगे. इस दौरान उन्होंने हमेशा की तरह अपने खास मजाकिया अंदाज में मीडिया पर भी तीखा तंज कसा.

इस चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि वे अपने बेटे की शादी में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात इसकी अनुमति नहीं दे रहे हैं. उन्होंने कहा, मैं इस शादी में जाना चाहता हूं लेकिन यह मेरे लिए सही समय नहीं है. मेरे सामने ईरान का एक बहुत गंभीर मुद्दा है. अगर मैं शादी में जाता हूं तो मुझे आलोचना का सामना करना पड़ेगा और अगर मैं नहीं जाता तो मीडिया मुझे फिर से निशाने पर लेगा.

बहामास में मेहमानों की लिस्ट छोटी

बहामास में शादी के मेहमानों की सूची बहुत छोटी है. डोनाल्ड ट्रंप जूनियर इस सप्ताहांत बहामास में पाम बीच की एक प्रसिद्ध सोशलाइट और मॉडल बेटिना एंडरसन के साथ एक निजी और भव्य समारोह में शादी करेंगे. अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राष्ट्रपति की यात्रा से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए मेहमानों की सूची को जानबूझकर छोटा रखा गया है.

शादी में केवल इनको किया गया आमंत्रित

इस शादी में केवल करीबी परिवार के सदस्यों और खास दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है. डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन ने पिछले साल दिसंबर में व्हाइट हाउस की एक हॉलिडे पार्टी के दौरान अपनी सगाई की घोषणा की थी. यह सगाई मैरीलैंड स्थित राष्ट्रपति के आधिकारिक रिट्रीट 'कैंप डेविड' में हुई थी. इसके बाद एंडरसन ने पाम बीच में ट्रंप के 'मार-ए-लागो' एस्टेट में एक ब्राइडल शावर की मेजबानी की थी.

कैंप डेविड में हुई थी सगाई

ओवल ऑफिस में मीडियाकर्मियों से रूबरू होते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे इस शादी समारोह में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे लेकिन मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां इसकी इजाजत नहीं दे रही हैं. ट्रंप ने सुरक्षा और मीडिया की आलोचनाओं का जिक्र करते हुए कहा, मैं चाहता हूं कि मैं इस शादी में जाऊं लेकिन मेरे लिए यह सही समय नहीं है.

शादी में शामिल हुआ तो मारा जाऊंगा

इस वक्त मेरे सामने ईरान नाम का एक बेहद गंभीर मसला है. अगर मैं शादी में शामिल होता हूं तो भी मारा जाऊंगा और अगर मैं शामिल नहीं होता, तो बेशक, फेक न्यूज मीडिया द्वारा मारा जाऊंगा. राष्ट्रपति ने हंसते हुए कहा कि यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें वे किसी भी तरह जीत नहीं सकते.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो