राज्य सभा की 24 सीटों के चुनाव की तारीख तय, एक जून को चुनाव आयोग जारी करेगा नोटिफिकेशन
राज्य सभा की 24 सीटें खाली हो रही हैं। इन सीटों पर चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

कई दिग्गज हो रहे हैं रिटायर
राज्य सभा में दस राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सीनियर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह रिटायर हो रहे हैं। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन भी राज्य सभा से रिटायर हो रहे हैं। चुनाव आयोग ने इसके लिए एक जून को नोटिफिकेशन जारी करेगा। इससे पहले चुनाव आयोग ने द्विवार्षिक चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 8 जून तक नामांकन भरा जा सकेगा. 9 जून को नामांकन की जांच होगी, 11 जून को नामांकन वापस लेने की तारीख तय की गई है। अगर जरूरत पड़ी तो 18 जून को वोटिंग होगी। वोटिंग सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। 20 जून तक राज्य सभा का चुनाव पूरा कर लिया जाएगा।
बीजेपी-कांग्रेस से कितने सांसद हो रहे रिटायर
22 रिटायर होने वाले सांसदों में बीजेपी से 11 और कांग्रेस के 4 सांसद इस साल राज्य सभा से रिटायर हो रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन और रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और गुजरात से चार-चार सीटें खाली हो रही हैं, राजस्थान और मध्यप्रदेश से तीन-तीन सीटें खाली होंगी. मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और झारखंड से एक-एक सीट खाली होगी। इसके अलावा झारखंड, तमिलनाडु और महाराष्ट्र से भी एक-एक सीटों पर उपचुनाव हो सकते हैं।
क्यों सबकी नजर है राज्य सभा चुनाव पर
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण और रेलवे राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू राजस्थान से राज्य सभा सांसद हैं, उनका कार्यकाल 21 जून समाप्त हो रहा है। वहीं अल्पसंख्यक मामलों और मत्सय पालन मंत्रालय के राज्य मंत्री जॉर्ज कूरियन मध्य प्रदेश से राज्य सभा सांसद है उनका भी कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। माना जा रहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रवनीत सिंह को पार्टी दोबारा राज्य सभा भेज सकती है। कूरियन को भी केरल चुनाव को देखते हुए सरकार में लाया गया था। अब देखना होगा कि बीजेपी उन्हें फिर से राज्य सभा भेजती है या नहीं।
क्या होगा मल्लिकार्जुन खरगे का ?
संख्या बल को देखें तो कर्नाटक में कांग्रेस को तीन सीटें मिल सकती है। इनमे से एक पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिल्कार्जुन खरगे का चुना जाना तय माना जा रहा है। वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक सीट जीतने के लिए जोर लगाना पड़ेगा। हालांकि उसके पास केवल छह सरप्लस वोट है। दिग्विजय सिंह फिर से राज्य सभा जाने से इनकार कर चुके हैं। राज्य दो सीटें बीजेपी और एक कांग्रेस को मिल सकती है। बीजेपी की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कूरियन भी दौड में हैं। राजस्थान में बीजेपी को दो और कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है। बीजेपी के ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा का नाम चल रहा है।
गुजरात में कांग्रेस की बत्ती गुल
कांग्रेस को गुजरात में बड़ा झटका लग सकता है। अभी गुजरात से राज्य सभा की 11 सीटों में कांग्रेस के केवल एक ही सदस्य हैं। शक्ति सिंह गोहिल विधान सभा में विपक्ष के नेता रहे हैं। वो 21 जून को रिटायर हो रहे हैं। वर्तमान में एक सीट जीतने के लिए 46 वोट चाहिए जबकि कांग्रेस के पास केवल 12 विधायक हैं यानी कांग्रेस का गुजरात से अपना कोई भी उम्मीदवार राज्य सभा चुनवा में नहीं जीत सकता। यह पहली बार होगा जब गुजरात जैसे महत्तवपूर्ण राज्य से कांग्रेस का राज्य सभा में कोई सदस्य नहीं होगा। हालांकि झारखंड में कांग्रेस की उम्मीदें सत्तारूढ़ जेएमएम पर टिकी हैं। पार्टी को उम्मीद है कि जेएमएम यह सीट कांग्रेस को दे देगा। इस चुनाव में एनडीए की स्थिति वर्तमान स्तर ही रहने की संभावना है। हालांकि टीडीपी की सीटें बढ़ सकती हैं। बीजेपी के अभी राज्य सभा में 113 सांसद हैं और एनडीए के 148 सांसद हैं। इस दौर के चुनाव के बाद बीजेपी की संख्या कमोबेश इसी के आसपास रहेगा।


