तुर्की पर बैलेस्टिक मिसाइल से हमला...इजयारल और ईरान के बीच छिड़ी जंग का बढ़ता जा रहा दायरा

ईरान और इजरायल का युद्ध अब तुर्की तक फैल गया है. बुधवार को ईरान द्वारा दागी गई एक बैलिस्टिक मिसाइल को तुर्की ने नाटो की मदद से आसमान में ही नष्ट कर मलबे को हाटे में गिराया है.

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

नई दिल्ली : मध्य-पूर्व में धधक रही भीषण युद्ध की आग अब धीरे-धीरे पड़ोसी मुल्कों को भी अपनी चपेट में ले रही है. बुधवार को एक बड़ी घटना में ईरान ने तुर्की को निशाना बनाते हुए एक शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइल दागी. जिससे समूचे क्षेत्र में तनाव और अधिक गहरा गया है. हालांकि, तुर्की के मुस्तैद सुरक्षा तंत्र ने समय रहते इस बड़े हवाई खतरे को टाल दिया. इस हमले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ईरान और इजरायल का संघर्ष अब खतरनाक क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले चुका है.

तुर्की की ओर बढ़ी रही थी मिसाइल 

आपको बता दें कि तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक जानकारी दी है कि ईरान की ओर से दागी गई एक शक्तिशाली बैलिस्टिक मिसाइल तेजी से उनकी सीमा की ओर बढ़ रही थी. यह मिसाइल इराक और सीरिया के हवाई क्षेत्र को पार करते हुए तुर्की की ओर बढ़ी. लेकिन इससे पहले कि वह अपने लक्ष्य को भेद पाती. पूर्वी भूमध्य सागर में तैनात नाटो के वायु और मिसाइल रक्षा बलों ने उसे हवा में ही निष्क्रिय कर दिया. यह तुर्की की सुरक्षा के लिए एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है.
 

हाटे प्रांत में गिरा मलबा

मिसाइल को नष्ट किए जाने के बाद उसका कुछ हिस्सा तुर्की के हाटे प्रांत स्थित डोर्त्योल जिले में आकर गिरा. रक्षा मंत्रालय के अनुसार. जो गोला-बारूद जमीन पर गिरा. वह वास्तव में उस वायु रक्षा प्रणाली का हिस्सा था जिसने ईरानी खतरे को आसमान में ही खत्म कर दिया था. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी नागरिक के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है. प्रशासन ने प्रभावित इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और मलबे की जांच की जा रही है.

सुरक्षा का अटूट संकल्प

हमले के तुरंत बाद जारी अपने बयान में तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने साफ किया कि उनके देश और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है. उन्होंने अपनी सैन्य क्षमता और संकल्प को सर्वोच्च स्तर पर बताया है. तुर्की ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि चाहे खतरा किसी भी दिशा से आए या किसी के भी द्वारा पैदा किया जाए. उसका मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा. अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा के लिए तुर्की बिना किसी हिचकिचाहट के हर संभव और कड़ा कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

क्षेत्रीय स्थिरता की अपील

तुर्की ने हमेशा से क्षेत्र में शांति और स्थिरता का समर्थन किया है. मंत्रालय ने सभी पक्षों से आग्रह किया है कि वे ऐसी भड़काऊ कार्रवाइयों से बचें जिनसे युद्ध और अधिक फैल सकता है. तुर्की का मानना है कि इस तरह के हमले न केवल मानवीय संकट बढ़ाते हैं. बल्कि पूरे वैश्विक संतुलन को बिगाड़ सकते हैं. उन्होंने शत्रुतापूर्ण रवैया रखने वाली ताकतों को याद दिलाया है कि तुर्की को अपनी सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई करने का पूरा कानूनी अधिकार सुरक्षित है.

नाटो और सहयोगियों के साथ संवाद जारी 

वर्तमान गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए तुर्की ने अपने अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों और नाटो के साथ निरंतर विचार-विमर्श जारी रखा है. नाटो की रक्षा प्रणाली ने ही इस मिसाइल को नष्ट करने में अहम भूमिका निभाई है. जिससे इस सैन्य गठबंधन की प्रासंगिकता और बढ़ गई है. तुर्की अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर रक्षा रणनीतियों को और अधिक मजबूत कर रहा है ताकि भविष्य में किसी भी बड़े हवाई हमले या घुसपैठ को सीमा के बाहर ही नाकाम किया जा सके.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag