ईरानियों को इजरायल की बड़ी चेतावनी! जान बचानी हो तो अगले 12 घंटे ट्रेन में मत बैठना'
इजरायली सेना ने ईरान के नागरिकों को सख्त चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा कि अगले 12 घंटों तक ट्रेनों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, वरना आपकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है. सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें.

ईरान के लिए आज यानी मंगलवार, 7 अप्रैल का दिन बेहद महत्वपूर्ण और तनावपूर्ण होने वाला है. एक तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दी गई समझौते की डेडलाइन आज खत्म हो रही है, वहीं दूसरी तरफ इजरायल ने अगले 12 घंटों में ईरान के ट्रेन नेटवर्क पर हमला करने की चेतावनी दे दी है. इजरायली सेना ने ईरानी नागरिकों को सीधा संदेश दिया है कि वे ट्रेनों का इस्तेमाल न करें, क्योंकि ऐसा करना उनकी जान को खतरे में डाल सकता है. इजरायली सेना के फारसी चैनल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तत्काल चेतावनी जारी की है.
इजरायल की ट्रेन नेटवर्क पर हमले की चेतावनी
इजरायली सेना ने X पर ईरान देश में यूजर्स और ट्रेन यात्रियों के लिए तत्काल चेतावनी दिया है. पोस्ट कर कहा है कि रात 9 बजे तक पूरे ईरान में ट्रेन का उपयोग और यात्रा करने से बचें. पोस्ट में लिखा है, प्रिय नागरिकों, आपकी सुरक्षा की खातिर, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस वक्त से रात के 9 बजे ईरान समय तक, आप पूरे ईरान में ट्रेन का उपयोग करने और यात्रा करने से बचें. ट्रेनों और रेलवे लाइनों के पास आपकी उपस्थिति आपके जीवन को खतरे में डाल सकती है.
‼️ هشدار فوری به استفادهکنندگان و مسافران قطارها در کشور ایران.
⭕️ شهروندان گرامی، به منظور امنیت شما، خواهشمندیم از این لحظه تا ساعت ۲۱:۰۰ به وقت ایران، از استفاده و سفر با قطار در سراسر ایران خودداری نمایید.
⭕️ حضور شما در قطارها و در مجاورت خطوط راهآهن جانتان را به خطر می… pic.twitter.com/Fm3BAAEFra— ارتش دفاعی اسرائیل | IDF Farsi (@IDFFarsi) April 7, 2026
ईरान में 1.4 करोड़ लोगों ने जंग लड़ने के लिए वालंटियर किया
ईरान के सरकारी टेलीविजन ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है कि अमेरिका और इजरायल द्वारा संभावित जमीनी आक्रमण की स्थिति में 1.4 करोड़ लोगों ने देश के लिए लड़ने के लिए स्वेच्छा से नाम दर्ज कराया है. सरकारी मीडिया के इस दावे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी गई है. इससे पहले 2 अप्रैल को ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बघेर कालिबाफ ने कहा था कि 70 लाख लोगों ने जंग में शामिल होने के लिए वालंटियर किया है. बता दें कि ईरान की कुल आबादी लगभग 9 करोड़ है.


