भारत-सेशेल्स रिश्तों में नई उड़ान UPI MoU और कनेक्टिविटी पर PM मोदी का जोर

PM मोदी ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस UPI को लेकर हुए समझौता ज्ञापन MoU का स्वागत किया। उन्होंने कहा, मुझे खुशी है कि UPI के लिए भारत और सेशेल्स के बीच MoU साइन हुआ है।

calender

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति के गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए शुक्रिया कहा। उन्हें "गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन" अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। PM मोदी ने कहा, "भारत और सेशेल्स मिलकर आगे बढ़ेंगे।" 

UPI समझौते पर PM मोदी ने जताई खुशी   

PM मोदी ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस UPI को लेकर हुए समझौता ज्ञापन MoU का स्वागत किया। उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि UPI के लिए भारत और सेशेल्स के बीच MoU साइन हुआ है। यह डिजिटल सहयोग की दिशा में बड़ा कदम है।"  

आर्थिक सहयोग और कनेक्टिविटी होगी मजबूत   

द्विपक्षीय बातचीत पर बोलते हुए PM मोदी ने बताया कि आर्थिक सहयोग को भविष्य के लिए तैयार करने पर चर्चा हुई। "हम दोनों देशों के उद्योगों के लिए नए मौके तलाशेंगे। भारत और सेशेल्स के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने पर भी काम होगा।" उन्होंने साफ किया कि व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना प्राथमिकता है।  

50 साल की दोस्ती, भरोसे से भलाई तक का सफर   

PM मोदी ने अपनी यात्रा को ऐतिहासिक बताया। यह दौरा सेशेल्स की आजादी के 50 साल और भारत-सेशेल्स राजनयिक रिश्तों के पांच दशक पूरे होने पर हो रहा है। उन्होंने कहा, "इन 50 सालों में हमने दोस्ती को भरोसे में बदला। भरोसे को सहयोग में और सहयोग को लोगों की भलाई में तब्दील किया।"  

डिजिटल टेक्नोलॉजी से कम होगी दूरी   

प्रधानमंत्री ने डिजिटल सहयोग को अहम बताया। "डिजिटल टेक्नोलॉजी दोनों देशों के बीच की दूरी मिटाने का असरदार जरिया है। हम डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में भारत का सफल अनुभव सेशेल्स के साथ साझा करेंगे।" UPI लागू होने से सेशेल्स में पेमेंट सिस्टम आसान और तेज होगा।  

सुरक्षा बलों की ट्रेनिंग में मदद करेगा भारत  

PM मोदी ने ऐलान किया कि भारत सेशेल्स के सुरक्षा बलों को ट्रेनिंग देने में मदद करेगा। समुद्री सुरक्षा पहले से ही दोनों देशों के रिश्तों का मजबूत स्तंभ है। भारत ने डॉर्नियर विमान, पेट्रोल वेसल और रडार देकर सेशेल्स की क्षमता बढ़ाई है। यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों को नया आयाम दे रहा है। UPI, कनेक्टिविटी और रक्षा सहयोग से भारत-सेशेल्स साझेदारी और गहरी होगी।   First Updated : Sunday, 28 June 2026