वाइट हाउस ने दे दिया अल्टीमेटम! ईरान पर हमला तय, क्या बातचीत का खेल खत्म?

ईरान के साथ जारी युद्ध के बीच अमेरिका ने आखिरी और सख्त चेतावनी दी है. व्हाइट हाउस द्वारा पोस्ट साझा कर कहा कि अब कोई बहाना नहीं चलेगा. इस पोस्ट ने हमले की आंशका और बढ़ा दी है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: अमेरिकी प्रशासन ने ईरान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अब कोई बहाना नहीं चलेगा. व्हाइट हाउस के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर हाल ही में की गई एक पोस्ट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाले से साफ संदेश दिया गया कि अगर ईरान उचित समझौता नहीं करता तो अमेरिका सख्त कदम उठा सकता है. 

पोस्ट में कहा गया, “हम एक उचित डील ऑफर कर रहे हैं. अगर उन्होंने इसे नहीं लिया तो अमेरिका ईरान के हर पावर प्लांट और ब्रिज को नष्ट कर देगा. अब नरम रवैया नहीं.” यह पोस्ट ईरान के साथ चल रही तनावपूर्ण स्थिति के बीच आई है. अमेरिका ने इसे अल्टीमेटम की तरह पेश किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर ईरान पीछे नहीं हटा तो सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला रखा गया है.

ईरान की जवाबी चेतावनी

ईरान ने भी इस चेतावनी का जवाब देते हुए कहा है कि कोई भी आक्रामक कदम उठाने पर वह मुंहतोड़ जवाब देगा. क्षेत्र में दोनों तरफ सैन्य गतिविधियां बढ़ गई हैं. ऐसा मानना है कि मध्य पूर्व जैसे संवेदनशील इलाके में एक छोटी सी गलती पूरे क्षेत्र को युद्ध की आग में झोंक सकती है.

पाकिस्तान की कूटनीतिक कोशिशें तेज

बातचीत बेपटरी होते देख पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता कराने की कोशिशें तेज कर दी हैं. पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में दोनों पक्षों से संपर्क बढ़ाया गया है. 22 अप्रैल को इस्लामाबाद में नए दौर की बातचीत कराने की तैयारी चल रही है.

इस सिलसिले में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने अमेरिकी चार्ज डी अफेयर्स नैटली बेकर से मुलाकात की. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और दोनों देशों के बीच समन्वय पर चर्चा हुई. नकवी ने विदेशी मेहमानों को पूरी सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया.

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का फोन

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बात की. दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की. हालांकि आधिकारिक बयान में बातचीत का सीधा जिक्र नहीं किया गया, लेकिन यह संपर्क ऐसे समय में हुआ जब पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच संदेशों का आदान-प्रदान कर रहा है.

इस्लामाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. रेड जोन, संभावित वार्ता स्थल और आसपास की सड़कें बंद है. चेकपोस्ट बढ़ाए गए हैं और होटलों को प्रतिनिधिमंडलों के लिए आरक्षित रखा गया है. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो