डूरंड लाइन पर तालिबान का बड़ा कब्जा, पाकिस्तान की दो और पोस्ट हाथ से गईं

डूरंड लाइन पर तालिबान ने पाकिस्तान को बड़ा झटका देते हुए दो और सैन्य पोस्ट पर कब्जा करने का दावा किया है. सीमा पर बढ़ते हमलों, ड्रोन स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक के बीच दोनों देशों के रिश्ते एक बार फिर युद्ध जैसे हालात की ओर बढ़ते दिख रहे हैं.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. तालिबान ने डूरंड लाइन के पास पाकिस्तान की दो सैन्य चौकियों पर कब्जा करने का दावा किया है, जिससे सीमा पर हालात और बिगड़ गए हैं. इस घटनाक्रम ने दोनों देशों के बीच पहले से चल रही सैन्य तनातनी को और तेज कर दिया है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान की सेनाओं ने कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक और शोराबक जिलों में तथाकथित डूरंड लाइन के पास स्थित पाकिस्तानी मिलिट्री पोस्ट पर नियंत्रण स्थापित कर लिया है. इस कार्रवाई को सीमा पार बढ़ते टकराव की बड़ी कड़ी के रूप में देखा जा रहा है.

रावलपिंडी के नूर खान एयरबेस पर ड्रोन हमला

तनाव उस समय और बढ़ गया जब अफगान तालिबान बलों ने रावलपिंडी स्थित नूर खान एयर बेस को निशाना बनाते हुए हथियारबंद ड्रोन हमले किए. यह एयरबेस पाकिस्तान के कमांड और कंट्रोल सेंटर के रूप में अहम भूमिका निभाता है.

यह हमला इसलिए भी संवेदनशील माना जा रहा है क्योंकि यही बेस ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेनाओं के निशाने पर रहा था. मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन चली तीव्र झड़प के बाद से यहां पुनर्निर्माण कार्य जारी था. ताजा हमले की खबर से मरम्मत कार्य पर फिर से असर पड़ा है और अतिरिक्त नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

क्वेटा और खैबर पख्तूनख्वा में भी हमले

अफगानिस्तान के नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री के आधिकारिक X अकाउंट के अनुसार तालिबान बलों ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर समन्वित ड्रोन हमले किए. इनमें क्वेटा में 12वीं डिवीजन मुख्यालय और खैबर पख्तूनख्वा की मोहमंद एजेंसी में स्थित ख्वाजाई कैंप भी शामिल हैं.

मंत्रालय ने कहा, "आज, नेशनल डिफेंस मिनिस्ट्री की एयर फोर्स ने पाकिस्तान में जरूरी मिलिट्री ठिकानों पर सटीक और कोऑर्डिनेटेड हवाई ऑपरेशन किए. इसमें रावलपिंडी में नूर खान एयरबेस, क्वेटा (बलूचिस्तान) में 12th डिवीजन हेडक्वार्टर, खैबर पख्तूनख्वा की मोहमंद एजेंसी में ख्वाजाई कैंप और कई दूसरी जरूरी पाकिस्तानी मिलिट्री जगहों और कमांड सेंटर को निशाना बनाया गया."

जलालाबाद में पाकिस्तानी फाइटर जेट गिराने का दावा

इससे पहले तालिबान अधिकारियों ने दावा किया था कि पूर्वी अफगान शहर जलालाबाद में एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया गया. न्यूज़ एजेंसी AFP के मुताबिक पायलट को विमान से पैराशूट के जरिए बाहर निकलने के बाद जिंदा पकड़ लिया गया. स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पायलट को जमीन पर उतरते ही हिरासत में ले लिया गया.

यह घटनाक्रम दोनों देशों के बीच बढ़ती सीमा पार शत्रुता के बीच सामने आया है, जिससे हालात और अधिक विस्फोटक हो गए हैं.

पाकिस्तान की जवाबी एयरस्ट्राइक

शुक्रवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और दक्षिणी शहर कंधार पर हवाई हमले किए. कंधार को तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा का ठिकाना माना जाता है.

पाकिस्तानी सरकार के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि इन हमलों में 133 तालिबान लड़ाके मारे गए, 200 से अधिक घायल हुए और कई चौकियां तबाह कर दी गईं या उन पर कब्जा कर लिया गया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag