जापान, थाईलैंड और भारत दौरे पर जाएगी अमेरिकी खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड, बोली- आपसी मित्रता को और मजबूत बनाने के लिए अमेरिका तत्पर
मैं जापान, थाईलैंड और भारत जाऊंगी और वापस डीसी लौटते समय फ्रांस में कुछ देर के लिए रुकूंगी. मज़बूत रिश्ते, समझ और खुले संचार का निर्माण राष्ट्रपति ट्रम्प के शांति, स्वतंत्रता और समृद्धि के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है.

अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने घोषणा की है कि वह जापान, थाईलैंड और भारत की यात्रा की योजना के साथ इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के बहु-देशीय दौरे पर जा रही हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शांति, स्वतंत्रता और स्मृद्धि के लक्ष्यों को साकार करने के लिए "मजबूत संबंध बनाना, समझ को बढ़ावा देना और संचार की खुली लाइनें बनाए रखना" आवश्यक है.
मैं इंडो-पैसिफिक की एक बहु-राष्ट्र यात्रा पर हूं
मैं जापान, थाईलैंड और भारत जाऊँगी, और वापस डीसी लौटते समय फ्रांस में कुछ देर के लिए रुकूंगी. मज़बूत रिश्ते, समझ और खुले संचार का निर्माण राष्ट्रपति ट्रम्प के शांति, स्वतंत्रता और समृद्धि के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है. पहला पड़ाव: होनोलुलु जहाँ मैं आईसी भागीदारों और इंडोपैकोम नेताओं और प्रशिक्षण ले रहे हमारे सैनिकों से मिलूँगी."
दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात
उल्लेखनीय है कि ट्रम्प प्रशासन के तहत व्हाइट हाउस के किसी वरिष्ठ अधिकारी की यह पहली भारत यात्रा है. तुलसी गबार्ड की यह यात्रा फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद हो रही है, जिस दौरान उन्होंने उनसे मुलाकात की थी और उन्हें भारत-अमेरिका साझेदारी की "मजबूत समर्थक" बताया था.


