holi special Thadai: होली पर इस बार बनाइए तीन तरह की स्पेशल ठंडाई, पीने वाले सालों तक करेंगे याद

इस बार होली पर अपने घर आने वाले मेहमानों का स्वागत आप पान और आम के स्वाद वाली ठंडाई से कीजिए। यहां आपके लिए तीन तरह की स्पेशल ठंडाई की रेसिपी हैं।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
होली की धूम में रंगों का गुबार उड़ता है। रंग बिरंगे चेहरे दिखते हैं और चारों ओर उल्लास बिखरा रहता है। ऐसे में जमकर पेट पूजा होती है और साथ ही मेहमानों की आवभगत भी। होली का मौका हो और ठंडाई की बात ना हो तो कुछ सूना सूना लगता हैं। जी हां ठंडाई देसी इलाकों की पारंपरिक मिठास वाली ड्रिंक है जो सदियों से होली का रंग जमाती आ रही है। पहले लोग कई कई दिन पहले होली की ठंडाई घोंटते थे। अब बाजार में ठंडाई मिक्स पाउडर मिल जाते हैं। लेकिन जो बात घर की बनी ठंडाई में हैं, वो और कहां मिल सकती है। तो चलिए इस बार आपको होली पर तीन तरह की स्पेशल ठंडाई बनाने की रेसिपी बनाना सिखाते हैं। इसे देखकर घर पर ही ठंडाई बनाइए, ये इतनी शानदार बनेंगी कि होली का मजा दुगना हो जाएगा और इसे पीने वाले सालों तक याद रखेंगे। 
 
क्लासिक ठंडाई
 
 
सामग्री 
ठंडाई  पेस्ट के लिए-
आधा कप बादाम (ब्लैंच्ड किए हुए)
आधा कप  पिस्ता
आधा कप काजू
आधा कप तरबूज के बीज
आधा चम्मच काली मिर्च
दो चम्मच खसखस के बीज
दो चम्मच टेबल स्पून सौंफ़
थोड़ी सी इलायची
आधा चम्मच केसर
थोड़ी सी गुलाब की पंखुड़ियां (सूखी)
डेढ़ कप पानी 
एक कप चीनी
250 ग्राम दूध
बर्फ के टुकड़े
आम (अगर मिल जाए तो)
 
 
रेसिपी 
सबसे पहले, एक बड़े बर्तन में बादाम, पिस्ता, काजू, कप तरबूज के बीज और काली मिर्च लें एक साथ ले लीजिए। अब इसी बर्तन में खसखस बीज, सौंफ़, प पिसी इलायची, केसर के धागे और सूखी हुई गुलाब पंखुड़ियों को भी एड कर लीजिए। इस सभी सामग्री को मिलाइए और करीब दो कप पानी डालकर बर्तन को ढक कर रख दीजिए  करीब छह से सात घंटे के लिए।  छह से सात घंटे बाद आपको दिखेगा कि ये सारी चीजें पानी के चलते फूल गई हैं। अब इनको निकाल कर मिक्सी में एक बार अच्छी तरह ब्लैंड कर लीजिए। आपका ठंडाई का मसाला तैयार हो चुका है। 
अब एक ब्लेंडर में ठंडाई मसाले का तीन चम्मच पेस्ट डालिए और इसमें दो चम्मच पिसी हुई चीनी मिला लीजिए। अब इसी में डेढ़ कप ठंडा दूध मिलाइए और इसे अच्छी तरह ब्लेंड कर लीजिए।  
 
अब इसे गिलासों में निकालिए और सूखे मेवों से गार्निश कीजिए। इसके ऊपर गुलाब की पंखुड़ियों से सजाइए औऱ बर्फ के क्यूब्स भी डालिए ताकि ठंडाई औऱ ठंडी हो जाए। 
 
आम की ठंडाई
 
आम की ठंडाई बनाने के लिए  अमूनम यही सामग्री लगेगी लेकिन इसमें आम जरूर डालिएगा।  ठंडाई का पेस्ट ऊपर लिखे तरीके से ही तैयार करना है। अब ब्लेंडर में ठंडाई का पेस्ट डालिए और थोड़ी सी चीनी मिलाकर ब्लेंड कर लीजिए। अब इसमें एक आम को ब्लेंड करके मिक्स कर लीजिए। अगर आपके पास आम नहीं हैं तो आप आम का फ्लेवर बाजार से ला सकते हैं या फिर पीला खाद्य रंग इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
पान की ठंडाई
पान की ठंडाई भी इसी तरह बनती है लेकिन इसमें ताजे पान को पीस कर डाला जाता और थोड़ा सा गुलकंद डाला जाता है। इसके लिए पान को  ब्लेंडर में अलग से पीसना होगा और अगर पान नहीं मिलता है तो पान का फ्लेवर या पान के लिए हरा खाद्य रंग मिलाया जा सकता है। 
 
ठंडाई बनाते वक्त ध्यान रखने वाली बातें -
 
ठंडाई के लिए दूध हमेशा फुल क्रीम ही लें।
दूध हमेशा पूरी तरह उबाल कर ही यूज करें। 
अगर आपके पास पिसी चीनी नहीं है तो चीनी को पहले मिक्सी में बारीक करके पीस लीजिए।
केसर को इस्तेमाल करने से पहले किसी ओवन में कुछ देर के लिए हीट कर लेना चाहिए। इसके बाद ही क्रश करके केसर को एड करना चाहिए।
सूखे मेवे आप अपनी पसंद से बढ़ा या घटा भी सकते हैं। 
फ्लेवर देने के लिए बाजार में कई तरह के फ्लेवर उपलब्ध हैं।
बर्फ के क्यूब्स ठंडाई में तभी डालें जब ठंडाई सर्व करनी हो, वरना उसमें पा्नी ज्यादा हो जाएगा।
calender
03 March 2023, 05:53 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो