इस जादुई कुकिंग टिप्स को अपनाया तो घर का खाना बनेगा रेस्टोरेंट जैसा, तारीफें रुकेंगी नहीं!

अच्छी कुकिंग कोई जादू नहीं, बस कुछ छोटी-छोटी स्मार्ट टिप्स का खेल है. यहां पढ़े जबरदस्त कुकिंग टिप्स, और हर बार खाना स्वादिष्ट व परफेक्ट बनेगा.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

खाना बनाना सिर्फ एक रोजमर्रा का काम नहीं, बल्कि एक खास कला है. ज्यादातर लोग एक जैसे ही सामान इस्तेमाल करते हैं, फिर भी कुछ लोगों के हाथों में बनाया खाना बाकियों से अलग और बेहद स्वादिष्ट निकलता है. असल राज सही मसालों, सही समय और छोटी-छोटी स्मार्ट तकनीकों में छिपा होता है.अगर आप भी अपने रोजाना बनने वाले खाने को ढाबा और रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी बनाना चाहती हैं, तो ये कुछ बेहतरीन कुकिंग टिप्स आपके काम आएंगी. इन छोटी-छोटी ट्रिक्स को अपनाकर आपका हर डिश पहले से कहीं ज्यादा स्वादिष्ट, खुशबूदार और आकर्षक बन जाएगा.

खाने को स्वादिष्ट बनाने वाली बेहतरीन कुकिंग टिप्स

आलू पराठे को ढाबा स्टाइल बनाने की ट्रिक:
आलू के पराठे टेस्टी और क्रिस्पी बनाने हैं तो आलू के मिश्रण में थोड़ी सी कसूरी मेथी जरूर मिलाएं. इससे पराठों का स्वाद दोगुना हो जाता है और अद्भुत खुशबू भी आती है.

दाल पकाने का खास तरीका

कोई भी दाल बना रही हैं तो उबालते समय आधा चम्मच हल्दी और बादाम के तेल की कुछ बूंदें डाल दें. इससे दाल अच्छी तरह पकती है, उसका टेक्सचर बेहतरीन आता है और स्वाद भी बहुत बढ़िया लगता है.

इडली-डोसा बैटर को परफेक्ट बनाने की टिप

इडली या डोसा बनाने के लिए १ कप दाल भिगो रही हैं तो साथ में १ चम्मच मेथी दाना भी भिगोकर पीस लें. मेथी से बैटर जल्दी तैयार होता है, इडली-डोसा सॉफ्ट बनते हैं और खाने से गैस की समस्या भी नहीं होती.

कुरकुरा इडली, डोसा और पकौड़ी बनाने का राज

इडली, डोसा या पकौड़ी को कुरकुरा बनाना है तो बैटर में दो चम्मच दूध मिलाकर अच्छे से फेंट लें. ध्यान रखें कि नमक बैटर फेंटने के बाद ही डालें.

चावल खिले-खिले और सफेद बनाने की ट्रिक

चावल बनाते समय थोड़ा सा तेल और नींबू की कुछ बूंदें डाल दें. इससे चावल एकदम सफेद, दाने अलग-अलग और खुशबूदार बनेंगे.

नूडल्स को रेस्टोरेंट स्टाइल बनाने का तरीका

नूडल्स रेस्टोरेंट जैसी बनानी हैं और आपस में चिपकना नहीं चाहिए तो उबालने के बाद उन्हें ठंडे पानी में अच्छे से धो लें. तब तक धोएं जब तक नूडल्स पूरी तरह ठंडी न हो जाएं.

पनीर को लंबे समय तक फ्रेश रखने की टिप

पनीर लंबे समय तक ताजा रखना है तो उसे एक बर्तन में पानी में डुबोकर रख दें. पानी पनीर से ऊपर होना चाहिए. समय-समय पर पानी बदलते रहें. इससे पनीर न पीला पड़ेगा, न सख्त होगा और न ही खराब होगा.

खीर को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने का नुस्खा

खीर बनाते समय उबलते दूध में चुटकी भर नमक डाल दें. इससे चीनी का स्वाद परफेक्ट बैलेंस हो जाएगा और खीर बेहद टेस्टी बनेगी.

दही वड़ा बनाने की आसान ट्रिक

दही वड़ा बना रही हैं तो हाथों पर अच्छे से पानी लगा लें, फिर बैटर की बॉल्स बनाएं. इससे बैटर हाथों में चिपकेगा नहीं और दही वड़े जल्दी और अच्छे बनेंगे.

कढ़ी को स्वादिष्ट बनाने का तरीका

कढ़ी को बेहद स्वादिष्ट बनाना है तो उसे लगातार चलाते रहें. पकने के दौरान बर्तन को पूरी तरह ढकें नहीं, थोड़ी हवा लगने दें.

रायते से भी टेस्टी रोटी खाने की टिप

घर में सब्जी न बनी हो तो रायता बनाकर रोटी खाएं. रायता और टेस्टी बनाने के लिए देसी घी में थोड़ी हींग डालकर तड़का लगाएं. स्वाद दोगुना हो जाएगा.

सिंपल पराठे को परतदार और स्वादिष्ट बनाने की ट्रिक

साधारण पराठे भी टेस्टी बनाने हैं तो उन्हें बेलने से पहले अंदर देसी घी लगाकर बनाएं. इससे पराठे परतदार और बेहद स्वादिष्ट बनेंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो