बथुआ के खाने के फायदे: कौन सी बीमारी होती है छूमंतर? जानें पूरी डिटेल
बथुआ खाने से शरीर को मिलते हैं कौन-से सुपर फायदे? और हां, किसे बिल्कुल हाथ भी नहीं लगाना चाहिए. अगर आपके दिमाग में ये सवाल घूम रहे हैं, तो आइए जानते हैं.

नई दिल्ली: सर्दियां शुरू होते ही बाजार ताजी हरी सब्जियों से भर उठता है और इनमें एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहता है बथुआ. दिखने में साधारण लगने वाला यह हरा पत्ता स्वाद और सेहत का खजाना है. दादी-नानी के समय से लेकर आज तक बथुए का साग, पराठा या रोटी हर घर की सर्दियों की थाली में खास जगह रखता है.
आयुर्वेद में बथुए को नेचुरल डिटॉक्स मानते हुए इसकी अच्छाई की गई है. यह न केवल शरीर को भीतर से मजबूत बनाता है बल्कि कई बीमारियों में दवा जैसा असर भी दिखाता है. तो आइए जानते हैं इस पौष्टिक साग के फायदे, इसकी तासीर, और किन लोगों को इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए.
बथुआ खाने से कौन सी समस्याएं होती हैं दूर?
बथुआ विटामिन A, C, आयरन और कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है. यह पाचन को दुरुस्त करता है और कब्ज को दूर भगाने में विशेष रूप से असरदार है.
-
गैस
-
एसिडिटी
-
पेट भारीपन
इन समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए बथुआ किसी औषधि से कम नहीं माना जाता. इसके अलावा बथुआ खून को साफ करता है, जिससे त्वचा ग्लो करने लगती है. मुंहासे, खुजली या रैशेज जैसी स्किन समस्याओं में भी यह जल्दी राहत देता है. बथुए का रस लिवर को मजबूत बनाता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में भी मदद करता है.
जो लोग जोड़ों के दर्द, गठिया या हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, वे भी इसे अपनी सर्दियों की डाइट में शामिल कर लाभ पा सकते हैं. यह इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को गर्माहट देने में भी मददगार है.
बथुए की रोटी और पराठे का स्वाद
सर्दियों में बथुए की रोटी या पराठा खास पसंद किए जाते हैं. देसी घी के साथ गर्मागरम पराठा न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर को ऊर्जा और गर्मी भी प्रदान करता है. यह सर्द मौसम में बॉडी को पोषण देने का प्राकृतिक तरीका माना जाता है.
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए बथुआ?
हालांकि इसकी तासीर हल्की गर्म होती है, लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका ज्यादा सेवन नुकसानदेह हो सकता है:-
किडनी स्टोन: बथुए में ऑक्सलेट पाया जाता है, जो पथरी बढ़ा सकता है. ऐसे लोगों को इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए.
गर्भवती महिलाएं: गर्भावस्था में अधिक मात्रा में बथुआ नहीं खाना चाहिए. सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है.
क्या बथुआ कब्ज में फायदेमंद है?
-
बथुए में मौजूद आहार फाइबर आंतों को सक्रिय रखता है.
-
मल त्याग को आसान बनाता है
-
पेट फूलने और कब्ज में राहत देता है
-
डाइजेशन को मजबूत बनाता है
-
रोजाना सीमित मात्रा में बथुए का सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में बेहद लाभकारी है.


