Disha Patni Viral Video: 19 साल की दिशा पाटनी का पहला ऑडिशन वीडियो वायरल, अपने क्यूट अंदाज़ से जीता फैंस का दिल

Disha Patni Viral Video: बॉलीवुड की जानी - मानी खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार दिशा पाटनी ने आज अपनी एक अलग ही पहचान बनाने में कामयाब हो गयीं हैं।

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • दिशा की वीडियो में इस मासूमियत को देख फैंस काफी प्रभावित हुए

Disha Patni Viral Video: बॉलीवुड की जानी - मानी खूबसूरत एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार दिशा पाटनी ने आज अपनी एक अलग ही पहचान बनाने में कामयाब हो गयीं हैं। दिशा ने पिछले कुछ सालों में काफी मेहनत की जो अब रंग ला चुकी है। आज घर - घर में उन्हें पहचाना जाता है। वह भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। 

घंटों - घंटों देने पड़ते थे ऑडिशन 

क्या आप जानते हैं? आज इस मुकाम को हांसिल करने के लिए दिशा को कितनी मेहनत - मशक्क्त करनी पड़ी थी, जिसके लिए उन्हें कई ऑडिशन घंटों - घंटों तक देने पड़ते थे। सोशल मीडिया पर दिशा के पहले ऑडिशन का वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसको देख आप भी पहचान नहीं पाओगे की यह वाकई में दिशा ही हैं।  

वीडियो में ऐसा क्या?

दिशा के इस पहले ऑडिशन वीडियो में वह काफी क्यूट और मासूम सी नज़र आ रहीं हैं। यह वीडियो उस समय का था जब दिशा ने बॉलीवुड में अपना कदम भी नहीं रखा था। आप देख सकते हैं वीडियो की शुरुआत में दिशा अपनी प्रोफाइल को एक बोर्ड पर लिखकर दिखाती हैं और फिर वह खुद बोलकर भी बताती है। 

केवल 19 साल की थीं दिशा 

आपको यह जानकर हैरानी होगी की यह वीडियो उस वक़्त का है जिस वक़्त दिशा की उम्र महज 19 साल की थी। दिशा ने पहले ऑडिशन में एक एड का शूट किया था, जिसको देखकर साफ - साफ मालूम भी होता है। इस वीडियो को अब तक काफी लोगों ने देख लिया है और यूज़र्स यह देख काफी हैरान हैं। दिशा की वीडियो में इस मासूमियत को देख फैंस काफी प्रभावित हुए हैं और साथ ही उनकी मेहनत और काम की सहारना भी कर रहें हैं। 

calender
27 June 2023, 10:32 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो