मौसम के हिसाब से खाएं सही अनाज की रोटी: जौ, ज्वार, रागी और मक्का का जानें सही समय

अगर आप सही डाइट से फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो मौसम के अनुसार अनाज चुनना बेहद जरूरी है. जौ, ज्वार, रागी और मक्का जैसी रोटियां सही समय पर खाकर आप अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: भारतीय खानपान में अनाजों की विविधता कभी हमारी सेहत का मजबूत आधार हुआ करती थी, लेकिन समय के साथ गेहूं ने हमारी थाली में लगभग एकछत्र राज कर लिया. आज ज्यादातर घरों में रोजाना गेहूं की रोटी ही बनती है, जबकि पहले अलग-अलग मौसम के अनुसार अनाज बदलकर खाने की परंपरा थी.

अब एक बार फिर हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर लौटते हुए लोग पारंपरिक अनाजों को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं. सही मौसम में सही अनाज का सेवन न सिर्फ शरीर को संतुलित रखता है, बल्कि इम्यूनिटी, पाचन और ऊर्जा स्तर को भी बेहतर बनाता है.

एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्वार, रागी, जौ और गेहूं जैसे अनाजों को मौसम के हिसाब से डाइट में शामिल करना चाहिए. इन अनाजों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ हड्डियों, मांसपेशियों और त्वचा को भी स्वस्थ रखते हैं.

सर्दियों में खाएं बाजरे की रोटी

बाजरा गर्म तासीर वाला अनाज माना जाता है, इसलिए सर्दियों में इसका सेवन फायदेमंद होता है. यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है और ठंड के मौसम में ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. साथ ही, यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है.

ज्वार: हर मौसम के लिए फायदेमंद

ज्वार एक ऐसा अनाज है जिसे सर्दी और गर्मी दोनों मौसम में खाया जा सकता है. इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे यह आसानी से पच जाता है. गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देता है, जबकि सर्दियों में ऊर्जा बनाए रखता है.

सर्दी में मक्का की रोटी का सेवन

मक्का की रोटी सर्दियों के लिए बेहद उपयुक्त मानी जाती है. यह शरीर में गर्मी पैदा करती है और ठंड के मौसम में एनर्जी बनाए रखने में मदद करती है. इसके सेवन से शरीर एक्टिव रहता है.

गर्मियों में रागी की रोटी

रागी कैल्शियम से भरपूर अनाज है और शरीर को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखने में मदद करता है. गर्मियों में इसका सेवन एसिडिटी और डिहाइड्रेशन से बचाने में सहायक होता है.

जौ: गर्मी में ठंडक का स्रोत

जौ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसे गर्मियों में खाना ज्यादा फायदेमंद है. यह पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. जौ को अलग-अलग रूपों में भी डाइट में शामिल किया जा सकता है.

हर मौसम में गेहूं की रोटी

गेहूं एक संतुलित पोषण देने वाला अनाज है, जिसे पूरे साल खाया जा सकता है. यह शरीर को ऊर्जा देता है और डेली डाइट का अहम हिस्सा बना रहता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो