Valentine’s Week Calendar 2026: रोज डे से लेकर किस डे तक, जानिए प्यार के हफ्ते का पूरा शेड्यूल और हर दिन का मतलब

वैलेंटाइन वीक 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी और यह प्यार, भरोसे और इमोशनल बॉन्डिंग से भरे सात खास दिनों का जश्न है. रोज डे से लेकर किस डे तक, हर दिन का अपना अलग मतलब और एहसास होता है, जो रिश्तों को और मजबूत बनाता है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

वैलेंटाइन वीक कैलेंडर: फरवरी को यूं ही प्यार का महीना नहीं कहा जाता. इसी महीने में आता है वैलेंटाइन वीक, जो हर साल 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलता है. इस पूरे हफ्ते में लोग अपने रिश्तों को खास बनाने के लिए प्यार, भरोसा और अपनापन खुलकर जाहिर करते हैं. कपल्स ही नहीं, बल्कि दोस्त और कई बार परिवार के लोग भी इस वीक के जरिए अपने इमोशनल बॉन्ड को मजबूत करते हैं.

वैलेंटाइन वीक सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसमें दोस्ती, केयर, भरोसा और भावनाओं की गहराई भी शामिल होती है. हर दिन का अपना अलग महत्व और एहसास होता है. रोज़ डे से शुरू होकर किस डे तक चलने वाला यह हफ्ता, 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ अपने सबसे खूबसूरत मुकाम पर पहुंचता है.

Valentine’s Week List 2026: जानें किस दिन कौन-सा डे और कैसे करें सेलिब्रेट

रोज डे (Rose Day) - 7 फरवरी 2026

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत खुशबू से भरे गुलाबों के साथ होती है. इस दिन बिना कुछ कहे भी दिल की बात कही जा सकती है.

कैसे मनाएं रोज डे

ज़रूरी नहीं कि सिर्फ लाल गुलाब ही दिया जाए. दोस्ती की शुरुआत के लिए पीला गुलाब (Yellow Rose) और सराहना जताने के लिए गुलाबी गुलाब (Pink Rose) एक बेहतर विकल्प है. अपने पार्टनर को सुबह-सुबह गुलाब देकर दिन को खास बनाया जा सकता है.

प्रपोज डे (Propose Day) - 8 फरवरी 2026

यह दिन उन लोगों के लिए खास है जो अपने दिल की बात कहना चाहते हैं या रिश्ते को नया नाम देना चाहते हैं.

कैसे मनाएं प्रपोज डे

प्रपोज करने के लिए ऐसी जगह चुनें जो आप दोनों के लिए यादगार हो. सादगी से अपने जज्बात जाहिर करें, क्योंकि इस दिन दिखावे से ज्यादा सच्चाई मायने रखती है.

चॉकलेट डे (Chocolate Day) - 9 फरवरी 2026

रिश्तों में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट से बेहतर कुछ नहीं.

कैसे मनाएं चॉकलेट डे

अपने पार्टनर की पसंद की चॉकलेट गिफ्ट करें या कस्टमाइज्ड चॉकलेट बास्केट बनवाएं. साथ बैठकर फिल्म देखते हुए चॉकलेट एन्जॉय करना इस दिन को और खास बना सकता है.

टेडी डे (Teddy Day) - 10 फरवरी 2026

टेडी बियर के जरिए केयर और इमोशनल सपोर्ट का एहसास दिलाया जाता है.

कैसे मनाएं टेडी डे

एक प्यारा सा टेडी गिफ्ट करें, ताकि जब आप पास न हों तब भी आपकी याद उनके साथ रहे. टेडी के साथ एक छोटा सा Handwritten Note इसे और स्पेशल बना सकता है.

प्रॉमिस डे (Promise Day) - 11 फरवरी 2026

यह दिन भरोसे और वादों का प्रतीक है.

कैसे मनाएं प्रॉमिस डे

एक-दूसरे से ऐसे वादे करें जिन्हें निभाया जा सके, जैसे- “मैं हमेशा तुम्हारी बात सुनूंगा” या “हर मुश्किल में साथ रहेंगे.” छोटे लेकिन सच्चे वादे रिश्ते को मजबूत बनाते हैं.

हग डे (Hug Day) - 12 फरवरी 2026

एक सच्चा हग बिना शब्दों के बहुत कुछ कह देता है.

कैसे मनाएं हग डे

अपने पार्टनर को सुकून भरा हग दें, जो उन्हें सुरक्षा और अपनापन महसूस कराए. यह दिन इमोशनल बॉन्ड को और गहरा करता है.

किस डे (Kiss Day) - 13 फरवरी 2026

वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले आने वाला यह दिन रिश्ते की नजदीकियों का प्रतीक है.

कैसे मनाएं किस डे

सम्मान और प्यार के साथ अपने जज्बात जाहिर करें. एक Forehead Kiss भी भरोसे और सुरक्षा का गहरा संदेश देता है.

वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) - 14 फरवरी 2026

पूरे वैलेंटाइन वीक का सबसे खास और आखिरी दिन.

कैसे मनाएं वैलेंटाइन डे

पूरा दिन साथ बिताएं, कहीं घूमने जाएं या घर पर क्वालिटी टाइम एन्जॉय करें. गिफ्ट्स के साथ पुराने पलों को याद करें और अपने रिश्ते का जश्न मनाएं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag