गर्मियों में नो-कुक रेसिपीज का ट्रेंड, ये स्वादिष्ट डिश जरूर ट्राई करें, गर्मियों के लिए हैं परफेक्ट
गर्मियों में गैस के सामने खड़े होकर खाना बनाना मुश्किल है, नहीं, अब नहीं लेकिन कैसे? हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी डिश जो बिना गैस जलाए तैयार हो जाती हैं और स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं.

गर्मियों का मौसम आते ही सबसे बड़ी चुनौती होती है किचन में ज्यादा समय बिताना और गैस की तेज गर्मी को सहना. ऐसे में हर कोई चाहता है कि खाना भी स्वादिष्ट बने और शरीर को ठंडक भी मिले, लेकिन बिना ज्यादा मेहनत और बिना गैस जलाए. आजकल नो-कुक रेसिपीज का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जो न सिर्फ समय बचाती हैं, बल्कि शरीर को हल्का, ठंडा और एनर्जी से भरपूर भी रखती हैं. साथ ही इसमें गैस के सामने खड़े रहने की भी जरूरत नहीं होती है.
दही पोहा - गर्मियों का स्वादिष्ट नाश्ता
गर्मियों में नाश्ते में आप दही पोहा ट्राई कर सकते हैं. ये शरीर को ठंडा भी रखता है, एनर्जी देता है और इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत की जरूरत भी नहीं पड़ती है. इसके लिए आपको चाहिए 1 कप पोहा भीगा हुआ, आधा कप ठंडा दही, बारीक कटा प्याज, खीरा, गाजर, हरी मिर्च, धनिया की पत्ती, भूनी मूंगफली और अनार के दानें.
कच्चे केले की सलाद
कच्चे केले की सलाद भी काफी लाइट होती है, जिसे गर्मियों में खाने से एनर्जी बनी रहती है. इसके लिए आप एक कच्चा केला लें और उसे गोल-गोल स्लाइस में काट लें. अब एक कटोरी में पानी लें और उसमें हल्दी मिलाएं. केले को इस हल्दी वाले पानी में 15 मिनट के लिए भिगो दें.
बिना गैस जलाए बनेगा सांबर
आपको सुनकर हैरानी होगी लेकिन सांबर को भी बिना गैस जलाए बनाया जा सकता है. इसके लिए कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम, टमाटर और कद्दूकस किया हुआ नारियल लेना है. अब एक ब्लेंडर जार लें और उसमें इस सभी चीजों को डालकर पेस्ट बना लें.
आइस एप्पल एंड कोकोनट ड्रिंक
इसे बनाना भी काफी आसान है. इसे पीने के बाद शरीर को खूब ठंडक मिलेगी. इसके लिए आपको लेनी है कोकोनट की मलाई, कोकोनट वाटर और 4 से 5 आइज एप्पल के पीस. अब एक ब्लेंडर जार में आपको कोकोनट वाटर और मलाई को डालकर ब्लेंड कर लेना है.
कच्चे केले के छिलके की चटनी
सुनने में तो ये थोड़ी अजीब लगती है, लेकिन स्वाद में काफी लजवाब होती है. इसे बनाने के लिए ऐसा केला लें जिसका छिलका साफ और हल्का पीला-हरा हो. इसके साथ आपको लेना है लहसून, हरी मिर्च, चिल्ली फ्लेक्स, गुड, इमली का पेस्ट, जीरा पाउडर और नमक.


