Tulsi Plant Tips: रामा और श्यामा तुलसी में क्या है अंतर, और जानिए इसको लगाने का शुभ दिन और महत्व?

तुलसी को सबसे ज़्यादा पवित्र पौधा माना जाता है, ऐसा हम नहीं बल्कि हिन्दू शास्त्रों में भी माना गया है, तुलसी के पौधे को शुभ कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है, और तो और इसका अपना अलग ही महत्व होता है। तुलसी दो प्रकार की होती है रामा और श्यामा आइये जानते हैं तुलसी का क्या है महत्व -

Poonam Chaudhary
Poonam Chaudhary

हाइलाइट

  • रामा और श्यामा तुलसी को हर घर में लगाया जा सकता है, इन दोनों का अपना एक अलग महत्व है।

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को माँ लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, वहीं भगवान विष्णु जी को भी तुलसी बेहद ही प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा होना बेहद ही शुभ माना जाता है यह घर की साड़ी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। साथ ही साथ सुख - समृद्धि का वास होता है। तुलसी दो प्रकार की होती हैं जिनको रामा और श्यामा के नाम से जाना जाता है। यह दोनों दिखने में भी काफी हद तक अलग होती है। इन दोनों ही तुलसी का शास्त्रों में एक विशेष महत्व बताया गया है। आइये जानते हैं दोनों तुलसी के बीच का अंतर और घर में कौन - सी तुलसी को लगाना होता है शुभ।   

श्यामा तुलसी (Shyama Tulsi) - यदि आपको श्यामा तुलसी की पहचान करने में कोई दिक्क्त है तो बता दें, की इस तुलसी के पत्तों का रंग गहरा हरा या फिर बैंगनी होता है। श्यामा तुलसी भगवान श्रीकृष्ण को अतियंत ही प्रिय है। ऐसा कहा जाता है की इस तुलसी के पत्तों का रंग भगवान श्रीकृष्ण के रंग जैसा समान है और तो और कृष्णजी का दूसरा नाम श्याम भी है इसलिए इसको श्यामा तुलसी के नाम से जाना जाता है। रामा तुलसी की तुलना में इस तुलसी के पत्तों में मीठापन नहीं होता है।  


रामा तुलसी ( Rama Tulsi ) - इस तुलसी के पत्तों का रंग हरा होता है, यह तुलसी भगवान राम को बेहद ही प्रिय है जिसकी वजह से इस तुलसी का नाम रामा तुलसी है। इस तुलसी के पत्ते मीठे होते हैं, यह हर घर में आमतौर पर पाई जाती है। इसको घर में लगाने से सुख ० समृद्धि और शांति का वास रहता है। इस तुलसी का प्रयोग पूजा आदि जैसे शुभ कार्यो में किया जाता है। 

जानिए घर में कौन - सी तुलसी लगानी चाहिए - 

शास्त्रों में ऐसा माना गया है की दोनों तुलसी का अपना एक अलग महत्व है। इसलिए दोनों तुलसी रामा और श्यामा को आप घर में लगा सकते हैं। वैसे आमतौर पर घर में रामा तुलसी को लगाया जाता है, इससे घर में तरक्की और बरकत होती है। 

तुलसी लगाने का कौन - सा है शुभ दिन?

हर चीज़ को यदि सही समय और दिन पर किया जाए तो उससे काफी लाभ मिलता है। ऐसे ही इस पौधे का भी है। शास्त्रों के अनुसार तुलसी लगाने का शुभ दिन गुरूवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन को माना गया है। गुरूवार को तुलसी लगाने से भगवान विष्णु जी की हम पर विशेष कृपा बनी रहती है। शनिवार को तुलसी का पौधा लगाने से धन से जुडी समस्या दूर होती है और आर्थिक स्थिति भी ठीक होती है। 

कब न लगाए तुलसी का पौधा?

यदि आप तुलसी का पौधा लगाने की सोच रहें हैं तो आप एकादशी, रविवार, सोमवार, बुधवार के दिन और ग्रहण के समय तुलसी के पौधे को लगाने से बचे। यदि आप इनमे से किसी भी दिन पौधे को लगाते हैं तो यह घर और आपके लिए अशुभ माना जाता है। साथ ही साथ इन दिनों में तुलसी के पत्तों को तोडना भी नहीं चाहिए। 


 

calender
13 April 2023, 02:51 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो