score Card

Budget 2024 Live Updates: विकसित भारत की भव्य इमारत चार मजबूत स्तंभों पर खड़ी होगी- राष्ट्रपति मुर्मू

Budget 2024 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित कर रही हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का बजट पेश करेंगी.

Wednesday, 31 January 2024

Budget 2024 Live Updates: संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह आखिरी बजट सत्र है. सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के बाहर बयान दिया. उसके बाद 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित कर रही हैं, इसके बाद वो संसद के सामने भारत सरकार की रूपरेखा पेश करेंगी. इसके बाद बीजेपी सरकार संसद में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश करेगी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को देश का बजट पेश करेंगी.
 

12:37 PM (2 years ago )

राष्ट्रपति भवन के लिए द्रौपदी मुर्मू हुईं रवाना

Budget 2024 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों के संयुक्त सत्र में अपना संबोधन समाप्त करने के बाद संसद से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गईं. 

12:36 PM (2 years ago )

'मानव जीवन को बेहतर बनाने का एक माध्यम'

Budget 2024 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 'मेरी सरकार भारत को दुनिया की प्रमुख अंतरिक्ष शक्ति बनाने की दिशा में काम कर रही है. यह मानव जीवन को बेहतर बनाने का एक माध्यम है. यह अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने का भी एक प्रयास है.'

12:22 PM (2 years ago )

'अंडमान द्वीप और लक्षद्वीप को लेकर लोगों में उत्साह'

Budget 2024 Live Updates: राष्ट्रपति मुर्मू ने भारत के बढ़ते पर्यटन क्षेत्र की क्षमता पर कहा कि 'पर्यटन एक ऐसा क्षेत्र है जो युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करता है. पूर्वोत्तर क्षेत्र में रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं. अंडमान द्वीप और लक्षद्वीप को लेकर लोगों में उत्साह है.

#WATCH | President Murmu speaks on the potential of India's growing tourism sector

"Tourism is a sector that provides employment opportunities to the youth. A record number of tourists are reaching the northeast region. There is excitement among people about the Andaman Islands… pic.twitter.com/6ugt4VzHwU

12:17 PM (2 years ago )

'हमारी सेनाएं आज 'जैसे को तैसा' की नीति के साथ जवाब दे रही'

Budget 2024 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 'आतंकवाद हो या विस्तारवाद, हमारी सेनाएं आज 'जैसे को तैसा' की नीति के साथ जवाब दे रही हैं. जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षा का वातावरण है. आज वहां हड़ताल का सन्नाटा नहीं, भीड़भाड़ बाजार की चहल-पहल है. नॉर्थ-ईस्ट में अलगाववाद की घटनाओं में भारी कमी आई है. 
 

11:45 AM (2 years ago )

पिछले वर्षों में वैश्विक संकटों का सामना किया- द्रौपदी मुर्मू

Budget 2024 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 'पिछले वर्षों में दुनिया ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी महामारी का सामना किया. ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को नियंत्रण में रखा और आम भारतीयों पर बोझ नहीं बढ़ने दिया.'

11:40 AM (2 years ago )

'राम मंदिर का इंतजार पूरा हो गया है.'

Budget 2024 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नए संसद भवन में दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि 'पिछले 10 वर्षों में, भारत ने राष्ट्रीय हित के कई कार्यों को पूरा होते देखा है, जिसका देश के लोगों को दशकों से इंतजार था. राम मंदिर के निर्माण का सदियों से इंतजार था, आज वह पूरा हो गया है.'

11:35 AM (2 years ago )

महंगाई के साथ सिर्फ विकास की बात होनी चाहिए- कार्ति चिदंबरम

Budget 2024 Live Updates: बजट सत्र 2024 के पहले दिन कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, 'महंगाई के साथ सिर्फ विकास की बात होनी चाहिए. यह कोई बजट नहीं है. यह सिर्फ सरकार को नई सरकार आने तक काम करने देने के लिए वोट ऑन अकाउंट है.'

11:33 AM (2 years ago )

'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' हमारी ताकत'

Budget 2024 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कहना है, 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' हमारी ताकत बन गए हैं. राष्ट्रपति ने रक्षा उत्पादन के एक लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की भी सराहना की. 

11:31 AM (2 years ago )

रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए- राष्ट्रपति

Budget 2024 Live Updates: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, 'आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है. पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं. इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेनदेन हुआ है.'

11:29 AM (2 years ago )

भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना- राष्ट्रपति

Budget 2024 Live Updates: बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 'बीता वर्ष भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा है. भारत सबसे तेजी से विकसित होती बड़ी अर्थव्यवस्था बना. लगातार दो तिमाही से भारत की विकास दर 7.5% से ज्यादा रही है. भारत को अपना सबसे बड़ा समुद्री पुल अटल सेतु मिला. भारत को अपनी पहली नमो भारत ट्रेन और पहली अमृत भारत ट्रेन मिली. भारत की एयरलाइन कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी एयरक्राफ्ट डील की. 

11:27 AM (2 years ago )

एक प्रकार से नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है- पीएम

Budget 2024 Live Updates: बजट सत्र से पहले PM मोदी ने कहा, 'इस नए संसद भवन में जो पहला सत्र हुआ था उसके आखिर में इस संसद ने एक बहुत ही गरिमापूर्ण फैसला लिया था, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम था. उसके बाद 26 जनवरी को भी हमने देखा किस प्रकार से देश ने कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति के सामर्थ्य-शौर्य को अनुभव किया और आज बजट सत्र का आरंभ हो रहा है तब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन और कल निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट, एक प्रकार से नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है.'

11:26 AM (2 years ago )

बजट सत्र से पहले पीएम का संबोधन

Budget 2024 Live Updates: बजट सत्र से पहले PM मोदी ने कहा कि 'मैं आशा करता हूं कि गत 10 वर्ष में जिसको जो रास्ता सुझा उस प्रकार से संसद में सब ने अपना अपना कार्य किया. जिनको आदतन हुड़दंग करने का स्वभाव बन गया है.'

11:23 AM (2 years ago )

हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे हैं- राष्ट्रपति

Budget 2024 Live Updates: बजट सत्र की शुरुआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि 'हम सभी बचपन से गरीबी हटाओ के नारे सुनते आ रहे हैं लेकिन अब हम बड़े पैमाने पर गरीबी को दूर होते देख रहे हैं. नीति आयोग के अनुसार मेरी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी से बाहर निकले हैं.'

11:21 AM (2 years ago )

अमृतकाल की शुरुआत में यह भवन बना है- राष्ट्रपति

Budget 2024 Live Updates: बजट सत्र की शुरूआत में अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, अमृतकाल की शुरुआत में यह भवन बना है, यहां एक भारत, श्रेष्ठ भारत की महक भी है. मुझे पूरा विश्वास है कि इस नए भवन में नीतियों पर सार्थक संवाद होगा.'

11:14 AM (2 years ago )

अमित शाह पहुंचे संसद

Budget 2024 Live Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बजट सत्र के पहले दिन संसद पहुंचे. 

11:13 AM (2 years ago )

संसद पहुंची राष्ट्रपति

Budget 2024 Live Updates: संसद भवन पहुंची राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू का नए संसद भवन में पहला संबोधन. 

11:11 AM (2 years ago )

राष्ट्रपति भवन से संसद के लिए रवाना हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Budget 2024 Live Updates: बजट सत्र दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ शुरू होगा. नए संसद भवन में यह उनका पहला संबोधन होगा. 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag