आइजोल पहुंचे अमित शाह, 2,415 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यानी शनिवार को मिजोरम के आइजोल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 2415 करोड़ रूपये की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मिजोरम के आइजोल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने PM-DevINE के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र के बजट में 276% की वृद्धि की है।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

हाइलाइट

  • आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मिजोरम का दौरा है आज उन्होंने इस दौरान उन्होंने 2415 करोड़ रूपये की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज यानी शनिवार को मिजोरम के आइजोल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 2415 करोड़ रूपये की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मिजोरम के आइजोल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने PM-DevINE के तहत पूर्वोत्तर क्षेत्र के बजट में 276% की वृद्धि की है। 2025 से पहले क्षेत्र के सभी 8 राज्यों की राजधानियां हवाई, रेल और सड़क मार्ग से जुड़ जाएंगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आइजोल में बोले कि 'मिजोरम के आइजोल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 2025 से पहले पूर्वोत्तर के सभी 8 राज्यों की राजधानियां हवाई, रेल और सड़क मार्ग से जुड़ जाएंगी। कभी यहां हिंसा होती थी, लेकिन आज जोरमथंगा मिजोरम के सीएम हैं, यह भारत में लोकतंत्र की सफलता की मिसाल है।

अमित शाह ने आगे कहा कि 'कभी यहां अशांति और हिंसा होती थी, लेकिन आज जोरमथंगा मिजोरम के सीएम हैं, यह भारत में लोकतंत्र की मिसाल है। आज यहां शांति है। मैं पूर्वोत्तर के सभी सशस्त्र समूहों से मुख्यधारा में शामिल होने, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनने और क्षेत्र और देश के विकास में अपना योगदान देने की अपील करता हूं।'

गृह मंत्री ने कहा कि 'एक ज़माने में यहां संघर्ष था, यहां गोली चलती थीं, बम गिरते रहते थे उसी जगह ज़ोरामथंगा जी मुख्यमंत्री बने हैं यह भारत के लोकतंत्र की सफलता का उदाहरण है। आज पूरे पूर्वोत्तर में जो थोड़े बहुत संगठन संघर्ष का रास्ता अपनाए हैं उनको अपील करता हूं कि आप मुख्यधारा में आएं और लोकतंत्र का हिस्सा बनें।'

calender
01 April 2023, 03:45 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो