पंजाब में बाहर के लोग नही बल्कि पंजाबी ही राज करेंगे: CM चन्नी

पंजाब में बाहर के लोग नही बल्कि पंजाबी ही राज करेंगे: CM चन्नी

Lalit Hudda
Lalit Hudda

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज हल्का बाघापुराना पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल पर तंज कसते हुए चन्नी ने कहा, केजरीवाल पंजाब में महिलाओं को 1000 रुपये देने की बात कहकर गए हैं लेकिन दिल्ली में राज करने के दौरान केजरीवाल ने वहां महिलाओं को एक पैसा नहीं दिया।

READ MORE: http://हर महीने की 30 तारीख को ‘हाथरस की बेटी स्मृति दिवस’ मनाएं : अखिलेश यादव

चन्नी ने कहा कि जब माफियाओं पर लगाम कसी जा रही है तो बादल बचाव के लिए हाथ-पैर मार रहे हैं। कहा कि उनके गुनाह माफी के लायक नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने केबल माफिया के खिलाफ ई वाले केबल माफिये के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का स्वागत किया। कहा कि यह देर से लिया गया फैसला है।

बताते चले कि, बीते दिनों अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में एक सभा को संबोधित करते हुए पंजाब में महिलाओं को 1000 रुपये देने की बात कही थी। जिसके बाद चन्नी ने केजरीवाल को अफवाह फैलाने वाला नेता बताया।

.
calender
25 November 2021, 12:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो