Vastu tips for married life : वैवाहिक जीवन में सुख बनाए रखेंगे ये वास्तु उपाय, संबंधों में आएगी मधुरता

पति पत्नी एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं. कभी कभी इनके बीच प्यार कम हो जाता है और तकरार बढ़ जाती है. कुछ वास्तु टिप्स इनके बीच की अनचाही तकरार को खत्म करके इनके जीवन में फिर से प्यार की बहार ला सकते हैं।

Vineeta Vashisth
Vineeta Vashisth
वास्तु शास्त्र में हर समस्या का समाधान है। घर परिवार से लेकर सुख समृद्धि के कई नियम हैं जिनका पालन करने से अच्छा परिणाम निकलता है। किसी भी परिवार में सुख शांति के लिए जरूरी है कि पति और पत्नी के बीच अच्छा तालमेल और आपसी प्रेम बना रहे। लेकिन आजकल तनाव और मनभेद के चलते जहां देखो वैवाहिक जीवन में तकरार सुनने को मिलती है। कई बार तो ऐसा होता है कि पति पत्नी के बीच की लड़ाई और क्लेश में पूरा परिवार परेशान हो जाता है और बच्चों का भविष्य तक खराब हो जाता है।  वैवाहिक जीवन में मतभेद ग्रहों की दशा के चलते भी होते हैं और गलतफहमियों के चलते भी। इसलिए वास्तु शास्त्र में वैवाहिक जीवन में प्यार और सुख बनाए रखने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने से दांपत्य जीवन में वापिस बहार आ सकती है और परिवार सुखी हो सकता है। ऐसे में कुछ उपाय हम आपको यहां बता रहे हैं जिनका पालन करे आप अपने घर से लड़ाई झगड़े, मतभेद और मनभेद को दूर करके प्यार की फुहार को ला सकते हैं। 
 
शयनकक्ष की दीवारों को रंग बदलिए
रंगों का इमोशन के साथ बड़ा ही गहरा कनेक्शन है। इन्हीं रगों की मदद से भावनाएं और मूड में बदलाव आता है और व्यक्ति पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसलिए पति पत्नी के बेडरूम में वास्तु अनुसार कलर करके उनके बीच का प्यार बढ़ाया जा सकता है। आपको बता दें कि गुलाब रंग प्रेम और रोमांस का रंग है, ये रिश्तों को गहरा बनाता है और माहौल से निगेटिविटी दूर करता है। इसके अलावा पीला रंग शांति का प्रतीक है, इससे निगेटिविटी दूर भागती है और विचार क्लीयर होते हैं। नारंगी रंग की दीवारें उत्साह और समर्पण का भाव पैदा करती हैं औऱ इसकी मदद से पति पत्नी एक दूसरे के लिए समर्पण का भावना में उत्साह लाते हैं।  
 
आइने की दिशा पर दे ध्यान
आमतौर पर बेडरूम्स में मिरर होते हैं लेकिन पति पत्नी के बेडरूम में मिरर की सही जगह होनी बहुत जरूरी है। इससे रिश्ते में क्लेरिटी आती है। वास्तु कहता है कि आइने को कभी भी पति पत्नी के बैड के बिलकुल सामने नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हो तो आइने की लोकेशन बदल देनी चाहिए। बैड के सामने आइना लगा है और आप लोकेशन नहीं बदल सकते तो रात को सोने से पहले उस पर कोई कपड़ा डालकर ढक दें। इसमें सोते हुए पति पत्नी नहीं दिखने चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में सुख की कमी हो सकती है।
 
पति पत्नी के कपड़ों के रंग कैसे हों
अगर पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई रहती है और दोनों के बीच नोंक झोंक चलती रहती है तो दोनों को लाल रंग के वस्त्र ज्यादा पहनने चाहिए। ये रंग आपसी सामंजस्य का प्रतीक है और पति पत्नी के बीच झगड़े खत्म करके प्यार बढ़ाता है। 
 
बेडरूम की डेकोरेशन कैसी हो
अगर पति पत्नी के बेडरूम में हिंसक जानवरों की तस्वीर लगी है, या फिर क्रोध पैदा करने वाले आइटम रखे हैं तो तुरंत उनको हटा देना चाहिए। पति पत्नी के बेडरूम में हंसों का जोड़ा, डांस करते कपल की तस्वीर या आकृति रखने पर आपसी प्यार और रोमांस बढ़ता है। इसलिए पति पत्नी के बेडरूम में प्यार को बढ़ावा देने वाली चीजों को रखना चाहिए। 
 
फूलों की सजावट करें
अगर पति पत्नी में नाराजगी रहती है तो बेडरूम में गुलाब आदि के फ्लॉवर पॉट लगाने चाहिए। इससे प्यार बढ़ता है औऱ तकरार की संभावनाएं कम होती हैं। आप चाहें तो रोज फूल बदल कर कमरे को तरो ताजा कर सकते हैं। 
 
पलंग की बनावट कैसी हो
अगर बैडरूम में पलंग अंडाकार या गोल आकार में है तो इससे रिश्तों में खटास आ सकती है। इसलिए पलंग चौकोर ही रहना चाहिए। पलंग पर पत्नी को हमेशा पति के लेफ्ट में ही सोना चाहिए। क्योंकि पत्नी को बायां अंग कहा गया है और ऐसे में यदि पत्नी दाईं तरफ सोती है तो रिश्तों में अनुकूलता नहीं रह पाती। 
 
बेडरूम में जलाएं मोमबत्तियां 
बेडरूम में लाल रंग की दो मोमबत्तियां जलाने पर पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा और झगड़ों की संख्या कम होगी। ऐसा करने पर इनकी आपसी दूरी कम होती है और दोनों एक दूसरे के करीब आते हैं। 
 
राधा कृष्ण की तस्वीर
बेडरूम में एक दीवार पर  राधा कृष्ण की तस्वीर लगाने पर भी आपसी प्रेम और स्नेह बढ़ता है। इसके अलावा अगर आप अठखेलियां करती मछलियों का जोड़ा भी बेडरूम में रखते हैं तो इससे भी पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। 
 
बेडरूम में रोज नमक मिले पानी का पौंछा लगाना चाहिए। इससे घर में और खासकर रिश्तों में आई निगेटिविटी खत्म होती है और आपसी प्यार में इजाफा होता है।
calender
04 March 2023, 12:57 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो