Aaj Ka Panchang 23 August 2025: शनि अमावस्या पर जानें आज के शुभ मुहूर्त और योग
हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन बेहद खास माना जाता है. यह दिन पितरों को समर्पित होता है, जब श्राद्ध, तर्पण और दान जैसे पुण्य कार्य किए जाते हैं. मान्यता है कि इन कर्मों से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाता है. जो हमें अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देती है.

Aaj Ka Panchang 23 August 2025: भाद्रपद कृष्ण अमावस्या आज: 23 अगस्त 2025, शनिवार को विशेष पूजा-अर्चना का दिन है. शनिवार को पड़ने के कारण इसे शनि अमावस्या के रूप में मनाया जाएगा. हिंदू मान्यता के अनुसार अमावस्या तिथि पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए उत्तम मानी जाती है. श्रद्धालु इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान आदि शुभ कार्य करते हैं. तो आज का पंचांग 23 अगस्त 2025 से जानें सभी शुभ मुहूर्त, योग, नक्षत्र और शुभ-अशुभ समय की पूरी जानकारी.
आज का पंचांग
अमावस्या तिथि समाप्त:- सुबह 11:35 बजे तक
योग (परिघ):- दोपहर 1:20 बजे तक
करण
नाग:- रात 11:35 बजे तक
किमस्तुग्न:- रात 11:37 बजे तक
वार:- शनिवार
सूर्योदय, सूर्यास्त व चंद्र कैलेंडर
सूर्योदय:- सुबह 5:55 से
सूर्यास्त:- शाम 6:52 पर
चंद्रोदय:- कोई नहीं
चंद्रास्त:- शाम 7:04 पर
सूर्य राशि:- सिंह
चंद्र राशि:- सिंह
शुभ समय
अभिजीत मुहूर्त:- दोपहर 11:58 से 12:49 तक
अमृत काल:- रात 10:27 से देर रात 12:05 तक
अशुभ समय और नक्षत्र
आज चंद्रदेव मघ नक्षत्र में रहेंगे
मघ नक्षत्र:- रात 12:54 बजे तक (24 अगस्त)
नक्षत्र व राशि से जुड़ी विशेषताएं
विशेषताएं: भव्य जीवनशैली, अहंकार, प्राकृतिक समृद्धि, राजसी स्वभाव, गर्व, सौंदर्य प्रेमी, साहसी, आत्माभिमान और सौभाग्य
नक्षत्र स्वामी:- केतु
राशि स्वामी:- सूर्य
देवता:- पितृ (पूर्वज)
प्रतीक:- राजसिंहासन
Disclaimer: ये धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, JBT इसकी पुष्टि नहीं करता.


