April 2026 Vivah Muhurat: अप्रैल में खरमास खत्म होते ही गूंजेंगी शहनाइयां, जानें सभी शुभ विवाह तिथियां

अप्रैल 2026 में खरमास के समाप्त होते ही विवाह जैसे शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी. इस महीने में कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं, जो शादी के लिए बेहद अनुकूल माने गए हैं. अगर आप भी विवाह की योजना बना रहे हैं, तो जान लें अप्रैल की सभी शुभ तिथियां.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

अप्रैल 2026 विवाह मुहूर्त: अप्रैल 2026 का महीना शुरू होने के साथ ही शादी-विवाह की तैयारियां भी रफ्तार पकड़ने लगेंगी. हिंदी पंचांग के अनुसार, यह समय वैशाख मास का होगा, जो धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस महीने में कई व्रत और त्योहार भी पड़ेंगे, लेकिन सबसे खास बात यह है कि इसी दौरान खरमास का अंत हो जाएगा, जिससे शुभ कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी.

धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब भगवान सूर्य मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास समाप्त होता है. इस परिवर्तन के बाद विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत फिर से हो जाती है. ऐसे में जो लोग अपने घर में शादी की योजना बना रहे हैं, उनके लिए अप्रैल का महीना कई बेहतरीन अवसर लेकर आ रहा है. आइए जानते हैं कि खरमास खत्म होने के बाद इस महीने में विवाह के कितने शुभ मुहूर्त हैं?

अप्रैल 2026 में विवाह के शुभ मुहूर्त

पंचांग की गणना के अनुसार, अप्रैल 2026 में विवाह के लिए कुल कई शुभ तिथियां उपलब्ध हैं. इन दिनों में शादी करना विशेष रूप से शुभ माना गया है:

अप्रैल महीने का सबसे खास दिन अक्षय तृतीया होता है, जिसे अबूझ मुहूर्त कहा जाता है. “अबूझ” का अर्थ होता है ऐसा शुभ समय, जिसमें किसी पंचांग या विशेष गणना की आवश्यकता नहीं होती. इस दिन विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य बिना किसी संकोच के किए जा सकते हैं.

साल 2026 में अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा. इस दिन को विवाह, नई शुरुआत और खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और  ज्योतिष शास्त्र की सामान्य जानकारियों पर आधारित है. जनभावना टाइम्स (जेबीटी) इसकी पुष्टि नहीं करता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो