बड़ा मंगल 2026: आज से शुरू हुई खास पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
बड़ा मंगल की शुरुआत आज 5 मई 2026 से हो गई है. ज्येष्ठ माह के इस विशेष मंगलवार को हनुमान जी की पूजा का खास महत्व माना जाता है, जिससे भक्तों को सुख-शांति और संकटों से राहत मिलने की मान्यता है.

बड़ा मंगल 2026: बड़ा मंगल की शुरुआत आज 5 मई से हो गई है. ज्येष्ठ माह के मंगलवार हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखते हैं, जिन्हें बड़े मंगल या कुछ क्षेत्रों में बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है. इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विशेष फल बताया गया है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पावन अवधि में हनुमान जी की आराधना करने से भक्तों को शीघ्र कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. कुछ ग्रंथों में यह भी उल्लेख मिलता है कि इन दिनों हनुमान जी के वृद्ध स्वरूप की पूजा की जाती है, इसलिए इसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाता है.
उत्तर भारत में उत्साह, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उत्तर भारत में बड़े मंगल का पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. प्रत्येक मंगलवार को हनुमान मंदिरों को विशेष रूप से सजाया जाता है और बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं. इस दौरान हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ किया जाता है. कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन भी होता है.
पहला बड़ा मंगल 2026: शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:12 बजे से 04:54 बजे तक
- अभिजीत मुहूर्त (सबसे शुभ): सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
- अमृत काल: दोपहर 01:25 बजे से 03:00 बजे तक
- राहुकाल (अशुभ समय): दोपहर 03:39 बजे से शाम 05:18 बजे तक
बड़ा मंगल का धार्मिक महत्व
मान्यता है कि ज्येष्ठ माह में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की भेंट हुई थी, जिससे इस समय का महत्व और बढ़ जाता है. इस दौरान पूजा करने से जीवन की अनेक समस्याएं दूर होती हैं. हनुमान जी की उपासना से अकाल मृत्यु का भय कम होता है, दुर्घटनाओं से सुरक्षा मिलती है, नकारात्मक शक्तियों से बचाव होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है.
ज्योतिषीय दृष्टि से महत्व
ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होता है, उन्हें इस दिन विशेष रूप से हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. इससे मंगल दोष कम होता है और जीवन में सकारात्मक परिणाम आने लगते हैं. साथ ही, जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव होता है, उनके लिए भी यह पूजा लाभकारी मानी जाती है.
घर पर ऐसे करें हनुमान जी की पूजा
- सुबह घर के मंदिर की सफाई करें
- हनुमान जी की मूर्ति या चित्र स्थापित करें
- घी का दीपक जलाएं
- गंगाजल से अभिषेक करें
- अक्षत, फूल और माला अर्पित करें
- हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें
- गुड़-चना का भोग लगाएं
- आरती करें और प्रसाद वितरित करें
बड़ा मंगल 2026 की तिथियां
- पहला बड़ा मंगल – 5 मई 2026
- दूसरा बड़ा मंगल – 12 मई 2026
- तीसरा बड़ा मंगल – 19 मई 2026
- चौथा बड़ा मंगल – 26 मई 2026
- पांचवां बड़ा मंगल – 2 जून 2026
- छठा बड़ा मंगल – 9 जून 2026
- सातवां बड़ा मंगल – 16 जून 2026
- आठवां बड़ा मंगल – 23 जून 2026


