आज फाल्गुन अमावस्या पर लग रहा है सूर्य ग्रहण? जानें कब लगेगा

Surya Grahan Aaj: आज, 27 फरवरी 2025, फाल्गुन अमावस्या का पावन अवसर है। इस दिन पितरों की शांति के लिए तर्पण, दीपदान और विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। कई लोग इस अमावस्या पर सूर्य ग्रहण को लेकर भ्रमित हैं, आइए जानते हैं इसकी सच्चाई.

Shivani Mishra
Edited By: Shivani Mishra

Surya Grahan Aaj: आज, 27 फरवरी 2025, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जिसे धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन पितरों को तर्पण अर्पित करने और विशेष अनुष्ठानों से पुण्य लाभ प्राप्त करने की परंपरा रही है। 

मान्यता है कि इस दिन पीपल के वृक्ष की पूजा करने से पितृ दोष का निवारण होता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। हालांकि, इस दिन सूर्य ग्रहण लगने को लेकर कई लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं इस विषय में पूरी जानकारी।

क्या आज लग रहा है सूर्य ग्रहण?

अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण लगने की संभावना रहती है, लेकिन हर अमावस्या को ग्रहण नहीं होता। ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आते हैं। 27 फरवरी 2025 को फाल्गुन अमावस्या होने के बावजूद इस दिन कोई सूर्य ग्रहण नहीं लगेगा।

कब लगेगा 2025 का पहला सूर्य ग्रहण?

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च 2025 को चैत्र अमावस्या के दिन लगेगा। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण मीन राशि और उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में घटित होगा, जहां सूर्य और राहु के साथ शुक्र, बुध और चंद्रमा भी उपस्थित रहेंगे।

क्या भारत में दिखेगा यह ग्रहण?

29 मार्च 2025 को लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि, खगोलीय दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण घटना होगी, जिसे वैज्ञानिक और खगोल प्रेमी ध्यान से देखेंगे।

Disclaimer: ये आर्टिकल धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, JBT इसकी पुष्टि नहीं करता.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो