Aaj ka Rashifal: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें आज किसकी चमकेगी किस्मत

ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार पर राशिफल हमें भविष्य की एक झलक देता है. आज 19 सितंबर 2025 शुक्रवार का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है? आइए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए जानें कि यह दिन कितना खास और रोमांचक होने वाला है.

Goldi Rai
Edited By: Goldi Rai

Aaj ka Rashifal 19 September: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव डालती है. आज का दिन कुछ राशियों के लिए स्वास्थ्य में सुधार तो कुछ के लिए आर्थिक मामलों में सतर्कता की चेतावनी लेकर आया है. वहीं प्रेम संबंधों में नयापन और जीवन में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल किस दिशा में संकेत कर रहा है. क्या आपके सितारे आपको सफलता की ओर ले जा रहे हैं या सावधान रहने की जरूरत है. 

मेष राशि 

नौकरी में उच्चाधिकारियों से अनावश्यक बहस करने से बचें, अन्यथा कार्यस्थल पर तनाव उत्पन्न हो सकता है. व्यापार में आई बाधाएं परिजनों और मित्रों के सहयोग से दूर होंगी. बौद्धिक क्षमता से मान-सम्मान मिलेगा, खेलकूद में सफलता के योग बनेंगे.संतान की जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है, धन संबंधी लेनदेन में सतर्क रहें. प्रेम संबंधों में निकटता और मधुरता बढ़ेगी, पिता से शुभ समाचार मिलने की संभावना. मौसमी बीमारियों से बचने के लिए योग और व्यायाम को अपनाएं.

वृषभ राशि 

दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा, व्यवहार में विनम्रता रखें. महत्वपूर्ण कार्य दूसरों के भरोसे न छोड़ें, नौकरी में सतर्कता जरूरी. व्यापार में स्थिरता रहेगी, परंतु अनावश्यक खर्च परेशान कर सकते हैं. प्रेम संबंधों में विश्वास बनाए रखें, संदेह से बचें.पेट और हड्डियों से संबंधित रोगों की संभावना, धार्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी.

उपाय: सवा किलो चने की दाल पीले कपड़े में बांधकर मंदिर में दान करें.

मिथुन राशि 

राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा, पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. व्यापार यात्रा सफल रहेगी, झगड़े में शत्रुओं पर विजय मिलेगी. व्यापार में लाभ के संकेत, नौकरी में वेतन वृद्धि के योग. प्रेम संबंधों में अत्यधिक भावुकता से बचें, मानसिक तनाव संभव. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

उपाय: हरी मूंग किसी वृद्ध महिला को दान करें.

कर्क राशि

दिन संघर्षमय रहेगा, अधिक मेहनत के बाद ही परिणाम मिलेगा. किसी के बहकावे में न आएं, शत्रु आपकी कमजोरी का लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं. व्यापार में निर्णय सोच-समझकर लें, ऋण चुकाने में सफलता मिलेगी. जीवनसाथी के साथ यात्रा के योग, पारिवारिक वातावरण आनंददायक रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का शीघ्र उपचार कराएं.

उपाय: रेवड़ियां बहते पानी में प्रवाहित करें.

सिंह राशि 

कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, व्यापार में लाभ संभव. क्रोध पर नियंत्रण रखें, गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. नई संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं. संतान से सुख मिलेगा, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. बाहर का भोजन टालें, पौष्टिक आहार लें.

उपाय: बट वृक्ष की जड़ में मीठा दूध अर्पित करें.

कन्या राशि 

कार्य में सफलता मिलेगी, सहकर्मियों से सहयोग बना रहेगा. रचनात्मक कार्यों से लाभ होगा, पुराने आय स्रोतों पर ध्यान देना आवश्यक. संतान से आर्थिक मदद मिलने की संभावना. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी, स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याओं से सावधान रहें.

उपाय: शिव जी का गन्ने के रस से अभिषेक करें.

तुला राशि 

परिवार में मांगलिक कार्य के योग, पदोन्नति के अवसर. कोर्ट-कचहरी में सफलता मिलेगी, व्यापार में आय अच्छी होगी. ससुराल पक्ष से लाभ, वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा. स्वास्थ्य में सुधार, परंतु प्रियजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है.

उपाय: शुक्र मंत्र का स्फटिक माला से 21 बार जाप करें.

वृश्चिक राशि

परिवार में कटु वाणी से बचें, कोई बाहरी व्यक्ति फूट डालने की कोशिश कर सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में विघ्न, लेकिन संगीत क्षेत्र से लाभ संभव. वाहन खरीदने का योग, राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा. गंभीर बीमारियों से राहत मिलेगी, जीवनसाथी का सहयोग संजीवनी का काम करेगा.

उपाय: पीपल का पेड़ न काटें, उसकी पूजा करें.

धनु राशि 

अधिक मेहनत के बाद ही सफलता, विरोधियों से सावधानी आवश्यक. व्यावसायिक मामलों में सजग रहें, नौकरी में परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं. परिजनों में सम्मान बढ़ेगा, अचानक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. भोजन में सावधानी रखें, दिनचर्या को नियमित करें.

उपाय: गुरु या ब्राह्मण को पीले वस्त्र और दक्षिणा दें.

मकर राशि

झगड़ों से दूर रहें, व्यापार में जोखिम न लें. नौकरी और प्रतियोगिता में सफलता, व्यापार में लाभ. मित्रों से अचानक धन लाभ, दान-पुण्य से मानसिक शांति. स्वास्थ्य थोड़ा नरम, शत्रु मानसिक तनाव दे सकते हैं.

उपाय: दही मंदिर में अर्पित करें.

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में व्यर्थ की भागदौड़, किसी कीमती वस्तु की चोरी का भय. विश्वासपात्र धोखा दे सकता है, नौकरी में असफलता से मन खिन्न रहेगा. प्रेम संबंधों में धोखा, परिवार में कलह के योग. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां, जैसे आंखों में जलन, सर्दी-जुकाम आदि.

उपाय: उगते चंद्रमा को प्रणाम करें.

मीन राशि 

दिन संघर्षपूर्ण रहेगा, बने कार्य में रुकावटें आएंगी. प्रियजन से शुभ समाचार मिलेगा, विरोधियों से सतर्क रहें. आर्थिक प्रयास सफल होंगे, पर खर्च भी अधिक होगा. प्रेम संबंधों में संदेह से बचें, वैवाहिक जीवन में झगड़े टालें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, योग और ध्यान से लाभ मिलेगा.

उपाय: श्री विष्णु जी की पूजा करें.

Disclaimer: ये धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, JBT इसकी पुष्टि नहीं करता.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag