CWG 2022: भारतीय महिला हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में वेल्स को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत दो मैचों में छह अंक के साथ पूल ए में शीर्ष पर पहुंच गया है।

Vishal Rana
Vishal Rana

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में वेल्स को 3-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत दो मैचों में छह अंक के साथ पूल ए में शीर्ष पर पहुंच गया है। भारत के लिए वंदना कटारिया दो ने गोल दागे, जबकि गुरजीत कौर ने एक गोल किया। बताते चले, टीम इंडिया की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में घाना को हराया था।

 

जिसके बाद अब ग्रुप में भारत का सामना मेजबान इंग्लैंड से दो अगस्त को होगा। भारत दो मैच में दो जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गया है। उसके छह अंक हैं। वेल्स दो मैच में दो हार के बाद चौथे नंबर पर है।

calender
31 July 2022, 01:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो