FIFA WC 2022: क्लोजिंग सेरेमनी में नोरा फतेही का जलवा, दोनों टीमों की प्लेइंगल इलेवन आई सामने

फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला आज अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। वहीं उससे पहले फीफा विश्व कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी का रंगारंग आगाज हुआ। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री और गजब की डांसर नोरा फतेही ने अपना जलवा बिखेरा। अपने डांस से नोरा ने क्लोजिंग सेरेमनी में समां बांध दिया।

Vishal Rana
Edited By: Vishal Rana

FIFA WC 2022 Final: फीफा विश्व कप 2022 का फाइनल मुकाबला आज अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जाएगा। वहीं उससे पहले फीफा विश्व कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी का रंगारंग आगाज हुआ। जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री और गजब की डांसर नोरा फतेही ने अपना जलवा बिखेरा। अपने डांस से नोरा ने क्लोजिंग सेरेमनी में समां बांध दिया। वहीं दूसरी तरफ दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन भी सामने आ चुकी है।

फाइनल के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन...........

 

फ्रांस: हूगो लोरिस (गोलकीपर, कप्तान), जूल्स कुंडे, राफेल वरान, डायोट उपामेकानो, थियो हर्नांडेज, एंटोनी ग्रीजमैन, ऑरेलियन टचौमेनी, एड्रियन राबियो, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवर जिरूड, किलियन एम्बाप्पे।

अर्जेंटीना: एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, निकोलस टैगेलियाफिको, रोड्रिगो डी पॉल, एंजो फर्नांडीज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजेल डी मारिया, लियोनेल मेसी (कप्तान), जूलियन अल्वारेज।

 

दोनों टीमों के फैंस अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में पहुंच चुके है वहीं कई देशओं के दिग्गज खिलाड़ी और अभिनेता-अभिनेत्री भी स्टेडियम में पहुंच गए है। मेसी फैंस टीम को फल सपोर्ट करने के लिए तैयार दिख रहे है।

 

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल के लिए कमेंट्री बॉक्स से जुड़ चुकें है। इस दौरान शाहरुख अपनी आगामी फिल्म 'पठान' को भी प्रमोट करते दिखे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो