इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ जल्द करेंगी दूसरी शादी, जानें कौन है वो अरबपति?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने आयरिश ऑस्ट्रेलियाई फाइनेंसर कैमरन ओ’राइली से सगाई कर ली है और अब खबर है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं.

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पहली पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं. बता दें, सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेमिमा ने आयरिश ऑस्ट्रेलियाई फाइनेंसर कैमरन ओ’राइली से सगाई कर ली है और अब खबर है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. बताया जा रहा है कि दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे है, जिसके बाद अब उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया हैं.
कैसे हुई दोनों की मुलाकात
रिपोर्ट्स के अनुसार, जेमिमा और कैमरन की मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर यह रिश्ता आगे बढ़ता चला गया. बता दें, 62 साल के ओ’राइली एक जानी-मानी बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी रहे दिवंगत सर एंथनी ओ’राइली के बेटे हैं. उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और अपने पिता के मीडिया बिजनेस में भी अहम भूमिका निभाई. इसके बाद उन्होंने प्राइवेट इन्वेस्टमेंट के क्षेत्र में कदम रखा और कई बड़ी कंपनियों के साथ काम किया.
कौन का इमरान खान की एक्स वाइफ
इमरान खान की एक्स वाइफ जेमिमा गोल्डस्मिथ 52 साल की है, जो कि एक अवॉर्ड-विनिंग स्क्रीनराइटर और डॉक्यूमेंट्री प्रोड्यूसर हैं. दोनों की मुलाकात फिल्म और डॉक्यूमेंट्री प्रोजेक्ट्स के दौरान हुई, जहां से उनकी नजदीकियां बढ़ना शुरू हुई. परिवार और करीबी दोस्तों के अनुसार, जेमिमा के लिए यह रिश्ता जिंदगी के एक नए चैप्टर की तरह है. वहीं यह खबर ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में जेमिमा ने अपनी मां लेडी एनेबेल गोल्डस्मिथ को खोया था. बता दें, जेमिमा के पिता सर जेम्स गोल्डस्मिथ भी एक जाने-माने बिजनेसमैन और मीडिया प्रोफेशनल थे.
कब हुआ इमरान खान से तलाक
जेमिमा और इमरान खान की शादी 1995 में हुई थी और 2004 में दोनों अलग हो गए थे. उनके दो बेटे हैं, जो फिलहाल जेमिमा के साथ हैं. तलाक के बाद जेमिमा के कई चर्चित रिश्ते रहे, जिनमें अभिनेता ह्यू जॉन मुंगो ग्रांट और कॉमेडियन रसेल एडवर्ड ब्रांड का नाम शामिल रहा. हालांकि, यह पहली बार है जब जेमिमा की सगाई और दूसरी शादी की पुष्टि को लेकर खबर सामने आई है. हालांकि यह शादी किस दिन होगी इसको लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है.


