चर्चा में आया डेविड वॉर्नर की फैमिली का नया लुक, बेटियों के पहनावे पर मचा बवाल

वॉर्नर द्वारा शेयर की गई पोस्ट में उनकी बेटियां पारंपरिक पाकिस्तानी पहनावे में नजर आ रही हैं. इसे देखते ही लोगों में कमेंट की बारिश शुरू हो गई. सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस सीजन में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) में खेलते नजर आए. इस टूर्नामेंट के दौरान वॉर्नर कराची किंग्स के कप्तान थे. वॉर्नर की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही लेकिन टूर्नामेंट खत्म होने से पहले उनके सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक पोस्ट ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया. जिससे यह सवाल उठने लगा कि क्या इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर के परिवार ने इस्लाम अपना लिया है.

बेटियों के पहनावे पर मचा बवाल

वॉर्नर द्वारा शेयर की गई पोस्ट में उनकी बेटियां पारंपरिक पाकिस्तानी पहनावे में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में वॉर्नर ने हैदर अजहर का शुक्रिया अदा किया. हैदर अजहर कराची किंग्स के डायरेक्टर हैं. वॉर्नर ने लिखा "शुक्रिया, हैदर यह देखकर बहुत खुशी होती है जब आप बच्चों को पारंपरिक कपड़े देते हैं और वे उन्हें खुद ही पहन लेते हैं. मैं आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार करूंगा.

यूजर ने किया कमेंट

वॉर्नर की पोस्ट के जवाब में लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए. एक यूजर ने इसे "पाकिस्तानी इफेक्ट" कहा, तो दूसरे ने टिप्पणी की कि यह पाकिस्तान दौरे का नतीजा है. इसी तरह, लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपनी अलग-अलग राय दी.

वॉर्नर की टीम फाइनल में पहुंचने में नाकाम

वॉर्नर की कप्तानी में कराची किंग्स ने अपने 10 लीग मैचों में से 5 में जीत हासिल की जबकि बाकी 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा. इस प्रदर्शन के साथ टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही. पॉइंट्स टेबल पर छठे स्थान पर रहने के बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई.

जहां तक वॉर्नर की बात है उन्होंने इस सीजन में 7 मैचों की 7 पारियों में 256 रन बनाए जिसमें उनका औसत 51.20 और स्ट्राइक रेट 147.98 रहा. इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक जड़े. पेशावर जल्मी और हैदराबाद किंग्समेन ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. खिताबी मुकाबला रविवार 3 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच रात 8:30 बजे शुरू होगा.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो