IPL 2023: पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स में मिली बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2023 के नए सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजी तैयार है और खिलाड़ियों को भी बोली पहले ही लग चुकी है। वहीं आज दिल्ली कैपिटल्स में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दे, सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का हेड ऑफ क्रिकेट बनाया गया है। जो दिल्ली के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है।

Vishal Rana

इससे पहले भी सौरव गांगुली दिल्ली के साथ जुड़ चुके है वे साल 2019 में दिल्ली की टीम के एडवाइजर थे। वहीं आईपीएल के इतिहास में सौरव गांगुली कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया की कप्तानी कर चुकें है।

आईपीएल सूत्रों के मुताबिक, "दिल्ली कैपिटल्स के अलावा सौरव गांगुली को इस ग्रुप की इंटरनेशनल टीमें दुबई कैपिटल्स और साउथ अफ्रीका टी20 लीग में प्रिटोरिया कैपिटल्स के सभी क्रिकेट कार्यक्षेत्रों की देखरेख करने की भी जिम्मेदारी दी गई है।" इसके लिए सौरव गांगुली ने भी हामी भर दी है।

बता दे, जब सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) का अध्यक्ष बनाया गया था तो वे दिल्ली कैपिटल्स की टीम से अलग हो गए थे लेकिन अब वे बीसीसीआई के अध्यक्ष नहीं है तो उनकी दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो चुकी है। बता दे, साल 2022 में सौरव गांगुली ने बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उनकी जगह रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुना गया था।

ये खबर भी पढ़ें..........

जयदेव उनादकट ने रचा इतिहास, मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने वाले बने पहले गेंदबाज

calender
03 January 2023, 04:26 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो