WPL 2023: Delhi Capitals ने इस ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी को बनाया अपना कप्‍तान

WPL (महिला प्रीमियर लीग) 2023 का शुभारंभ 4 मार्च से हो रहा है। बता दें कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने इससे पहले अपने कप्‍तान के नाम की घोषणा कर दी है। ऑस्‍ट्रेलिया की मेग लेनिंग को दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आगामी WPL 2023 के लिए अपना कप्‍तान नियुक्त किया है

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

WPL (महिला प्रीमियर लीग) 2023 का शुभारंभ 4 मार्च से हो रहा है। बता दें कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने इससे पहले अपने कप्‍तान के नाम की घोषणा कर दी है। ऑस्‍ट्रेलिया की मेग लेनिंग को दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने आगामी WPL 2023 के लिए अपना कप्‍तान नियुक्त किया है। आपको बता दें कि मेग लेनिंग के नेतृत्‍व में ऑस्‍ट्रेलिया महिला टीम ने हाल ही में साउथ अफ्रीका में संपन्‍न हुए महिला T20 विश्व कप का खिताब जीता था।

ऑस्‍ट्रेलिया ने रिकॉर्ड छठी बार T20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। T20 विश्व कप चैंपियन कप्‍तान मेग लेनिंग पर अब दिल्‍ली कैपिटल्‍स को WPL 2023 में चैंपियन बनाने की जिम्‍मेदारी होगी। बता दें कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्‍स के माध्यम से मेग लेनिंग को कप्‍तान बनाने की घोषणा की।

 

दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने ट्वीट किया है कि, 'दिल्‍ली कैपिटल्‍स कप्‍तान के रूप में मेगा स्‍टार का परिचय कराते हैं।' बताते चलें कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम WPL 2023 में अपने अभियान की शुरुआत रविवार 5 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मुकाबला खेलकर करेगी।

उपकप्‍तान बनी जेमिमा -

बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उभरती हुई खिलाड़ी जेमिमा रॉड्रिग्‍ज को दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने अपना उपकप्‍तान बनाया है। वहीं दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने ऑस्‍ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्‍तान मेग लेनिंग को महिला खिलाड़‍ियों की नीलामी में 1.1 करोड़ रुपए खर्च कर खरीदा था। वहीं फ्रेंचाइजी ने जेमिमा रॉड्रिग्‍ज को खरीदने के लिए 2.2 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

कई धाकड़ खिलाड़ी हैं दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम में -

बता दें कि मेग लेनिंग के नेतृत्‍व वाली दिल्‍ली कैपिटल्‍स की टीम के पास कई धाकड़ खिलाड़ी मौजूद हैं। स्क्वॉड में विस्‍फोटक बल्लेबाज शैफाली वर्मा हैं। साउथ अफ्रीका की दिग्‍गज ऑलराउंडर मारिजाने कैप भी इस स्क्वॉड का हिस्‍सा हैं और साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया की लौरा हैरिस और इंग्‍लैंड की ऐलिस कैपसी भी इस स्क्वॉड का हिस्‍सा हैं।

दिल्‍ली कैपिटल्‍स स्क्वॉड -

जेमिमा रॉड्रिग्‍ज, शैफाली वर्मा, मारिजाने कैप, मेग लेनिंग (कप्‍तान), शिखा पांडे, ऐलिस कैपसी, लौरा हैरिस, जेस जोनासेन, राधा यादव, तानिया भाटिया, अरुंधती रेड्डी, मीनू मनी, पूनम यादव, स्‍नेहा दीप्ति, तितस साधू, तारा नॉरिस, जासिया अख्‍तर और अपर्णा मंडल।

calender
02 March 2023, 03:59 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो