जुलाई 2026 में टीम इंडिया करेगी जिम्बाब्वे का दौरा, BCCI ने 3 टी20 मैचों का शेड्यूल किया जारी

BCCI ने आज भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. भारत जिम्बाब्वे के खिलाफ जुलाई में T20 सीरीज खेलेगी, जिसकी तैयारी BCCI ने शुरू कर दी है.

Sonee Srivastav

Ind vs Zim: टीम इंडिया इस साल जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा करने वाली है. वहां भारतीय टीम मेजबान जिम्बाब्वे के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस दौरे की पुष्टि करते हुए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. 

यह सीरीज 23 जुलाई से 26 जुलाई तक खेली जाएगी. सभी तीनों टी20 मैच हरारे के मैदान पर होंगे. खिलाड़ियों के लिए व्यस्त कार्यक्रम रहेगा क्योंकि आईपीएल 2026 के तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय सीरीज शुरू हो जाएंगी.

भारत बनाम जिम्बाब्वे T20 सीरीज शेड्यूल

  • पहला टी20 मैच 23 जुलाई 2026 को हरारे में खेला जाएगा.
  • दूसरा टी20 मैच 25 जुलाई 2026 को हरारे में खेला जाएगा.
  • तीसरा टी20 मैच 26 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा.

जिम्बाब्वे का तीसरा दौरा

पिछले चार सालों में यह जिम्बाब्वे का भारतीय टीम का तीसरा दौरा होगा. इससे पहले 2022 में वनडे सीरीज और 2024 में टी20 सीरीज खेली गई थी. जुलाई की टी20 सीरीज के कुछ महीने बाद जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर आएगी. दोनों टीमों के बीच भारत में वनडे सीरीज खेली जाएगी. यह 2002 के बाद पहली बार होगा जब जिम्बाब्वे भारत में सीरीज खेलेगा.

टीम इंडिया का व्यस्त शेड्यूल

आईपीएल खत्म होने के बाद टीम इंडिया घरेलू मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 मैच होंगे. इसी दौरे के दौरान टीम आयरलैंड भी जाएगी जहां टी20 सीरीज खेली जाएगी. आयरलैंड दौरे के बाद भारतीय टीम सीधे जिम्बाब्वे के लिए रवाना होगी. इस तरह खिलाड़ियों को लगातार क्रिकेट खेलना पड़ेगा. बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी करके सभी सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है.

यह दौरा युवा और सेकेंडरी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देने का अच्छा मौका होगा. जिम्बाब्वे में मैच हरारे के स्टेडियम में होने से दोनों टीमों को समान परिस्थितियों में खेलने का मौका मिलेगा. टीम इंडिया मजबूत प्रदर्शन के साथ सीरीज जीतने का लक्ष्य रखेगी. क्रिकेट प्रेमी इस छोटी लेकिन रोमांचक टी20 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं.

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो