सौरव गांगुली की सिक्योरिटी में हुआ बड़ा बदलाव, मिली Z श्रेणी की सुरक्षा, पश्चिम बंगाल सरकार ने की घोषणा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। सौरभ की सुरक्षा को Y श्रेणी से बढ़ाकर Z श्रेणी की किया जा रहा है। हालांकि सुरक्षा को लेकर सौरव गांगुली की तरफ से कोई भी मांग नहीं की गई थी।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली की सुरक्षा में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। सौरभ की सुरक्षा को Y श्रेणी से बढ़ाकर Z श्रेणी की किया जा रहा है। हालांकि सुरक्षा को लेकर सौरव गांगुली की तरफ से कोई भी मांग नहीं की गई थी।

पश्चिम बंगाल सरकार का फैसला -

बता दें कि पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने स्वयं ही दादा की सुरक्षा को अपग्रेड करने का निर्णय लिया है। अब सौरव गांगुली कि सुरक्षा में 8 से 10 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। वहीं इससे पहले दादा की सुरक्षा में तीन पुलिसकर्मी तैनात रहते थे।

BCCI के अध्यक्ष रह चुके हैं गांगुली -

गौरतलब हो कि सौरव गांगुली 2019 से BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) के साथ जुड़े हैं। इस बीच पिछले साल अक्टूबर 2022 में सौरव गांगुली ने BCCI के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं गांगुली के इस्तीफा देने से पूर्व ही सोशल मीडिया पर उनके पद छोड़ने की खबर वायरल हुई थी, हालांकि बाद में जय शाह ने इस खबर झूठ बताया था।

IPL में व्यस्त हैं गांगुली -

सौरव गांगुली इन दिनों IPL 2023 में वयस्त हैं और वे दिल्‍ली कैपिटल्स के लिए डायरेक्‍टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभा रहे हैं। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के नियमित कप्तान ऋषभ पंत पिछले साल सड़क दुर्घटना में घायल होने की वजह से IPL 2023 का नहीं हैं।

ऋषभ पंत के टीम में न होने से दिल्ली को नुकसान -

ऋषभ पंत के टीम में नहीं होने की वजह से दिल्ली की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। टीम IPL 2023 से बाहर हो चुकी है। इस बीच आज दिल्ली कैपिटल्स धर्मशाला में पंजाब किंग्स के साथ लीग का अपना 13वां मुकाबला खेलने जा रही है। दिल्ली की टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर कायम है।

पंजाब किंग्स भी हो सकती है IPL 2023 से बाहर -

डेविड वॉर्नर के नेतृत्व वाली दिल्ली कैपिटल्स अगर आज मुकाबला जीत जाती है, तो पंजाब किंग्स भी IPL 2023 से बाहर हो जाएगी। हालांकि पंजाब किंग्स इस समय अंक तालिका में आठवें पायदान पर स्थित है। वहीं पिछले सीजन (साल 2022) की तरह ही गुजरात टाइटंस की टीम 2023 में प्लेऑफ क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है।

calender
17 May 2023, 12:39 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो