भारत इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल हार जाएगा...PAK के पूर्व क्रिकेटर ने एक बार फिर की इंडिया के खिलाफ भविष्यवाणी

टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल के लिए मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड को भारत से ज्यादा मजबूत बताया है. उनका मानना है कि वानखेड़े के मैदान पर इंग्लैंड की बल्लेबाजी की गहराई टीम इंडिया पर भारी पड़ सकती है.

Utsav Singh
Edited By: Utsav Singh

स्पोर्ट्स : टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर है. जहाँ न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. अब पूरी दुनिया की नजरें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले भारत और इंग्लैंड के दूसरे सेमीफाइनल पर टिकी हैं. इस बड़े मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने 'हारना मना है' शो में सनसनीखेज भविष्यवाणी की है. आमिर ने भारत के बजाय इंग्लैंड को इस मुकाबले के लिए अपना 'फेवरेट' बताया है.

इंग्लैंड की बल्लेबाजी की गहराई

आपको बता दें कि आमिर ने इंग्लैंड को पसंदीदा बताने के पीछे उनके खिलाड़ियों की गहराई और शानदार फॉर्म को मुख्य वजह माना है. उनका तर्क है कि इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और फिल साल्ट फिलहाल वैसी बड़ी पारियां नहीं खेल पा रहे हैं. जैसी उनसे उम्मीद की जाती है. लेकिन इसके बावजूद टीम लगातार जीत हासिल कर रही है. आमिर के मुताबिक. अगर बटलर या साल्ट में से कोई एक भी चल गया. तो वे मैच में भारत के खिलाफ बड़ा प्रभाव पैदा कर सकते हैं.

भारतीय बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी

आमिर ने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बल्लेबाजी क्रम में निरंतरता की भारी कमी दिख रही है. टीम अक्सर किसी एक खिलाड़ी के व्यक्तिगत प्रदर्शन के भरोसे नजर आती है. आमिर ने विशेष रूप से सूर्यकुमार यादव. तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा की मौजूदा फॉर्म पर चिंता व्यक्त की है. उनके अनुसार. आप केवल जसप्रीत बुमराह या किसी एक बल्लेबाज के भरोसे यह नहीं कह सकते कि टीम पूरे मैच में विपक्षी टीम पर हावी रहेगी.

वानखेड़े स्टेडियम हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए...

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम अपनी सपाट पिच और हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है. आमिर ने विश्लेषण किया कि यहाँ टॉस जीतना आधा मैच जीतने के बराबर हो सकता है. इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को हमेशा फायदा मिलता है. क्योंकि रात में ओस के कारण गेंदबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है. आमिर का मानना है कि जो भी टीम यहाँ 'चेज' करेगी. उसके पास फाइनल का टिकट कटाने की प्रबल संभावना होगी और इंग्लैंड इसमें माहिर है.

इंग्लैंड का मजबूत मध्यक्रम

मोहम्मद आमिर ने इंग्लैंड की असली ताकत उनके मध्यक्रम को बताया है. हैरी ब्रुक. सैम कुरेन और विल जैक्स जैसे बल्लेबाज इस समय अपनी बेहतरीन फॉर्म में हैं. जो मैच के किसी भी मोड़ पर तेजी से रन बटोरने की क्षमता रखते हैं. भारतीय टीम के लिए इन खिलाड़ियों को रोकना एक बड़ी चुनौती होगा. आमिर के अनुसार. एक चैंपियन टीम वही होती है जहाँ पूरी यूनिट मिलकर योगदान दे. जो उन्हें फिलहाल इंग्लैंड की टीम में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है.

प्रशंसकों के समर्थन का जबरदस्त लाभ

हालांकि शो के दौरान अन्य क्रिकेट विशेषज्ञों ने तर्क दिया कि भारत को अपने घरेलू मैदान और करोड़ों प्रशंसकों के समर्थन का जबरदस्त लाभ मिलेगा. घरेलू परिस्थितियों में टीम इंडिया को हराना किसी भी टीम के लिए पहाड़ चढ़ने जैसा है. लेकिन आमिर अपनी बात पर अड़े रहे कि तकनीकी संतुलन और खिलाड़ियों की गहराई के मामले में इंग्लैंड का पलड़ा भारी है. अब वानखेड़े में होने वाला यह मुकाबला ही तय करेगा कि आमिर की यह भविष्यवाणी सच साबित होती है या नहीं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag