T20 World Cup 2026 : फाइनल जीतने वाली टीम पर नोटो की बारिश, हारने वाली टीम भी होगी मालामाल...घर ले जाएंगे करोड़ों रुपये
टी20 विश्व कप 2026 के निर्णायक मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज के बीच सेमीफाइनल की जंग छिड़ गई है. भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है. जो भी इस मैच को जीतेगा वह सीधे सेमीफाइल में अपना जगह बनाएगा. वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को 27 करोड़ से ज्यदा मिलेंगे, वहीं फाइनल और सेमीफाइनल हारने वाले टीमों पर भी पैसों की बारिश होगी.

स्पोर्ट्स : आज यानी रविवार 1 मार्च को क्रिकेट प्रेमियों की नजरें सुपर-8 राउंड के सबसे रोमांचक और अंतिम मुकाबले पर टिकी हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच हो रही यह जबरदस्त भिड़ंत तय करेगी कि सेमीफाइनल की चौथी टीम कौन होगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया है. इंग्लैंड. न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं. अब सवाल यह है कि क्या चैंपियन भारत सेमीफाइनल में प्रवेश कर पाएगा या उसका सफर आज यहीं थमेगा.
सेमीफाइनल की आखिरी जंग
आपको बता दें कि सुपर-8 राउंड अब अपने बिल्कुल अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. जहां तीन बड़ी टीमें पहले ही अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. अब केवल एक आखिरी स्थान रिक्त है. जिसके लिए भारत और वेस्टइंडीज अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. आज के मैच का परिणाम आते ही सेमीफाइनल की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी. यह मुकाबला तय करेगा कि फाइनल की राह किन टीमों के बीच होगी. दोनों टीमें आज जीत के लिए जान लड़ा रही हैं.
इतिहास रचने का सुनहरा मौका
साल 2024 की ऐतिहासिक खिताबी जीत भारतीय फैंस के दिलों में आज भी ताजा है. अब कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास में एक नया अध्याय लिखने का सुनहरा अवसर है. टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक कोई भी टीम लगातार दो बार खिताब नहीं जीत पाई है. अगर टीम इंडिया आज वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुँचती है और खिताब जीतती है. तो वह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनेगी. भारतीय खिलाड़ी इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं.
इनामी राशि में भारी इजाफा
इस बार विश्व कप केवल खेल के मैदान तक सीमित नहीं है. बल्कि भारी इनामी राशि के कारण भी काफी चर्चा में बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक. टी20 विश्व कप 2026 की कुल प्राइज मनी लगभग 120.37 करोड़ रुपये तय की गई है. जहाँ 2024 में भारत को जीत पर 20 करोड़ मिले थे. वहीं इस बार खिताब जीतने वाली टीम को करीब 27.48 करोड़ रुपये का बड़ा इनाम दिया जाएगा. यह हर एक खिलाड़ी के लिए सुखद खबर है.
हारने वाली टीमों की भी चांदी
केवल विजेता ही नहीं. बल्कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली अन्य टीमों के लिए भी करोड़ों के इनाम रखे गए हैं. फाइनल में हारने वाली उपविजेता टीम को लगभग 14.65 करोड़ रुपये दिए जाएंगे. सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को 7.24 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसके अलावा. 5वें से 12वें स्थान वाली टीमों को 3.48 करोड़ और 13वें से 20वें पायदान वाली टीमों को भी 2.29 करोड़ रुपये मिलेंगे. यह राशि टूर्नामेंट के हर स्तर पर कड़ी प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए बढ़ाई गई है.
करो या मरो की स्थिति
आज के मैच में टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है. मैदान की परिस्थितियों में लक्ष्य का पीछा करना टीम इंडिया के लिए पसंदीदा विकल्प रहा है. वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाजों को नियंत्रित करना भारतीय गेंदबाजों के लिए एक बड़ी चुनौती होगी. यह मुकाबला केवल सेमीफाइनल का टिकट नहीं है. बल्कि चैंपियन की साख बचाने की लड़ाई भी है. करोड़ों फैंस की सांसें इस रोमांचक भिड़ंत पर टिकी हैं.


