IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले गेंदबाजी करेगा भारत, क्या है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रहा है. जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.

IND vs WI: कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का निर्णायक मुकाबला हो रहा है. यह मैच दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की कुंजी है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. यानी की वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.
टॉस के दौरान कप्तान सूर्या ने बताया कि वे टीम में कोई बदलाव नही करने वाले हैं. यानी कि भारत पुरानी टीम के साथ ही मैदान में उतरेगी, जिससे रिंकू सिंह को मौका नहीं मिला. गौरतलब हो रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है, जिसके कारण वह मैच से दूर हैं.
दोनों टीमों की ताकत और कमजोरी
यह टूर्नामेंट में दोनों टीमें सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली हैं. वेस्टइंडीज ने 66 और भारत ने 63 छक्के लगाए हैं. दोनों को सिर्फ साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुश्किल हुई.
भारत को स्लोअर गेंदों पर परेशानी हुई है, जबकि वेस्टइंडीज शॉर्ट बॉल से जूझती दिखी, लेकिन जरूरत पड़ने पर दोनों ने मैच जिताने वाले प्रदर्शन किए हैं. ईडन गार्डन्स की पिच बैटिंग फ्रेंडली है, इसलिए पहले गेंदबाजी का फैसला सूर्यकुमार का साहसिक कदम है.
भारत पर दबाव ज्यादा क्यों?
भारत पर तीन बड़े दबाव हैं पहला डिफेंडिंग चैंपियन होना, दूसरा पिछले दो सालों में सबसे मजबूत टीम मानी जाना और तिस्र घरेलू मैदान पर खेलना. चेन्नई में टीम ने अच्छी लय पकड़ी, लेकिन अब कोलकाता में असली इम्तिहान है.
अगर आज भारत जीता तो सेमीफाइनल में जगह पक्की, वरना टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. आज का यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाली है.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज़, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती.


