'आप खुद कप्तानी छोड़ेंगे या PCB...' पाकिस्तानी पत्रकार ने सलमान आगा पर दागे तीखे सवाल, पाक कप्तान ने सुनाया अपना फैसला
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफइनल से पकिस्तान बाहर हो गया है. शर्मानक प्रदर्शन को देख एक रिपोर्टर ने कप्तान सलमान से पूछा की आप खुद कप्तानी छोड़ने वाले हैं या बोर्ड आपको बाहर निकालेगी.

T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप बहुत निराशाजनक रहा. श्रीलंका के खिलाफ 5 रनों से जीत मिली, लेकिन टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. बता दें, यह लगातार चौथा आईसीसी इवेंट है जहां पाकिस्तान सेमीफाइनल तक नहीं पहुंचा.
इससे पहले 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम असफल रही. सेमीफइनल में जगह नहीं मिलने के बाद कप्तान से रिपोर्टर ने एक ऐसा सवाल कर दिया, जिसका जवाब देने से वे भी हिचकिचा गए.
मैच का निर्णायक पल
सुपर-8 में पाकिस्तान के सामने साफ लक्ष्य था श्रीलंका को 147 या उससे कम पर रोकना. पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 8 विकेट खोकर 212 का मजबूत स्कोर बनाया.
साहिबजादा फरहान ने शानदार शतक लगाया और फखर जमान ने 84 रन बनाए, लेकिन गेंदबाजी में टीम फेल हो गई. श्रीलंका ने 6 विकेट गवांकर 207 रन बनाए और पाकिस्तान नेट रन रेट से पीछे रह गया, जिसके कारण न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखे सवाल
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सलमान अली आगा पर सवालों की बौछार हुई. एक रिपोर्टर ने सीधे पूछा - "क्या आप खुद कप्तानी छोड़ेंगे या पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आपको हटा देगा?" सलमान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "अभी कोई फैसला भावनाओं में नहीं ले सकते. घर जाकर 2-4 दिन सोचेंगे और फिर सही कदम उठाएंगे."
एक अन्य रिपोर्टर ने पूछा कि क्या कोच माइक हेसन टीम पर हावी हैं और सलमान को 'डमी कैप्टन' बनाया जा रहा है? यह सवाल बाबर आजम की भूमिका से जुड़ा था, जिनकी स्ट्राइक रेट की आलोचना हुई. सलमान ने थोड़े गुस्से में कहा, "अगर मैं जवाब नहीं दूंगा तो आप बेअदबी समझेंगे. टीम एक व्यक्ति के फैसले से नहीं बनती. सभी के विचारों से टीम बनती है. बाबर को मिडिल ऑर्डर में स्थिरता देने की जिम्मेदारी दी गई थी ताकि टीम कोलैप्स न हो."
— CRICKET HUB (@onlyjayX53) March 1, 2026
कप्तान का प्रदर्शन
पूरे टूर्नामेंट में सलमान कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी कमजोर रहे. 6 पारियों में सिर्फ 60 रन बनाए. उनकी रणनीतियों पर भी सवाल उठे और पूर्व खिलाड़ियों ने आलोचना की. अब फैसला होना बाकी है क्या सलमान इस्तीफा देंगे या PCB कोई बड़ा बदलाव लाएगा?


