CSK vs DC: बीच मैदान में महेंद्र सिंह धोनी को दर्द में देख कर इरफान पठान हुए भावुक, बोले- 'मेरा तो दिल ही टूट गया'

IPL 2023 के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुई। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से मात देते हुए अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

IPL 2023 (इंडियन प्रीमियर लीग) के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से हुई। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से मात दी और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया।

इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स बेहद ही शानदार लय में दिखाई दे रही है। बता दें कि हर मुकाबले में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैच विनिंग पारियां खेलते हुए फैंस को काफी मनोरंजित कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी ने 9 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली और रविंद्र जडेजा के साथ 38 रनों की साझेदारी भी की।

लेकिन चेन्नई के एमए चिदंबरम मैदान पर एक ऐसा मौका देखा गया जब 41 वर्षीय धोनी अपने घुटने की परेशानी से जूझते दिखें। इसी कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने हाल ही में एक भावुक ट्वीट शेयर किया है।

इरफान पठान ने माही को लेकर शेयर किया एक इमोशनल ट्वीट -

दरअसल भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने हाल ही में एक ट्वीट शेयर किया है, जिसमें वह महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र करते हुए भावुक नजर आए। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने कमाल की बल्लेबाजी के साथ ही शानदार विकेटकीपिंग कर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया, लेकिन चेपॉक के मैदान में एक ऐसा मौका देखने के लिए मिला, जिसमें अपनी घुटने की समस्या की वजह से महेंद्र सिंह धोनी दर्द में नजर आए।

माही को चलने में भी दिक्कत हो रही है। ऐसे में चेपॉक के मैदान पर जब माही दौड़ रहे थे, तो उस दौरान वह दर्द में दिखाई दिए। इस कड़ी में इरफान पठान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जिसे मैंने चीते की तरह दौड़ते हुए देखा है, उसे यहां दर्द में देखकर मेरा तो मानो दिल ही टूट गया। इरफान पठान ने लिखा कि, ''महेंद्र सिंह धोनी को विकेटों के बीच में दौड़ते हुए लंगड़ाते देख मेरा तो दिल ही टूट गया। मैंने माही को चीते की तरह दौंड़ते हुए देखा है।''

calender
11 May 2023, 04:03 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो