चेन्नई-पंजाब मैच के लिए टिकट कैसे करें बुक, प्लेइंग 11 से लेकर हेड टू हेड और लाइव स्ट्रीमिंग तक यहां देखें A टू Z डिटेल्स
चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है. यह मुकाबला चेन्नई के घर होगा. ऐसे में जान लीजिए की दोनों टीमों में से किसका पलड़ा भारी होने वाला है और यह मुकाबला लाइव कब और कैसे देख सकते हैं.

CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 का सातवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा. CSK को अपने पहले घरेलू मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में CSK का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. अब वे चेन्नई में अपनी गलतियों को सुधारना चाहेंगे. वहीं पंजाब भी अपनी दूसरी जीत की तरफ भागने की कोशिश करेगी.
CSK vs PBKS मैच की जानकारी
यह मैच 3 अप्रैल को शाम 7:30 बजे एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा. CSK अपनी युवा टीम के साथ घरेलू मैदान पर मजबूत वापसी की उम्मीद कर रही है. पंजाब किंग्स पिछले सीजन के फाइनलिस्ट हैं और शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं.
हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 32 मैच खेले गए हैं. दोनों ने 16-16 मैच जीते है. पंजाब किंग्स अक्सर अंडरडॉग रहने के बावजूद CSK के खिलाफ अच्छा मुकाबला करती रही है.
पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
चेन्नई की पिच धीमी और स्पिनर्स को मदद देने वाली होती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 159-160 रहता है. मध्य ओवरों (7 से 15) में स्पिन गेंदबाज रन रोकने में अहम भूमिका निभाते है. पिच पर स्पिनर्स प्रभावी रहते हैं, इसलिए स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर्स अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं.
स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है. वहीं मौसम की बात करें तो वहां का तापमान गर्म रहेगा. मैच के समय तापमान करीब 30°C रहेगा, लेकिन नमी 75% के आसपास रहने की उम्मीद है.
CSK की ताकत और कमजोरी
CSK की ताकत टॉप ऑर्डर में है, जहां ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन अच्छी शुरुआत दे सकते हैं. एमएस धोनी की उपस्थिति और रणनीति टीम के लिए महत्वपूर्ण है. कमजोरी गेंदबाजी में अनुभव की कमी और नेतृत्व में है.
पंजाब किंग्स की ताकत और कमजोरी
पंजाब के पास मार्कस स्टोइनिस जैसे ऑलराउंडर और युजवेंद्र चहल जैसा स्पिनर है. उनकी टॉप ऑर्डर बड़े स्कोर बनाने या चेज करने में सक्षम है, लेकिन मैच खत्म करने में असंगति और पेस अटैक में गहराई की कमी चिंता का विषय है.
टिकट बुकिंग और लाइव स्ट्रीमिंग
अगर आप यह मुकाबला स्टेडियम में लाइव देखना चाहते हैं तो मैच के टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. स्टेडियम की क्षमता लगभग 50,000 है. टिकट जल्दी बुक करें क्योंकि घरेलू मैच में भीड़ ज्यादा रहती है.
वहीं अगर आप घर बैठे यह मुकाबला देखना चाहते हैं तो jio hotsar के ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क चैनल (JioStar) पर आसानी से देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वाधेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार व्यशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
इंपैक्ट खिलाड़ी: प्रियांश आर्य, हरप्रीत ब्रार
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद.
इंपैक्ट खिलाड़ी: सरफराज खान, राहुल चहर


