हार के बाद भी नेपाल ने जीता दिल! वानखेड़े स्टेडियम में नेपाली फैंस ने दिखाया 'स्वच्छ भारत मिशन', वीडियो हुआ तेजी से वायरल
वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल और इंग्लैंड के बीच खेले गए टी20 मैच के बाद एक ऐसा मोमेंट देखने को मिला, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक नेपाली फैन ने इंटरनेट पर सभी का दिल जीत लिया है.

T20 World Cup 2026: नेपाल की टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच 8 फरवरी को खेला. यह मैच बेहद रोमांचक रहा, जहां नेपाल ने अंत तक कड़ी टक्कर दी लेकिन सिर्फ चार रनों से हार गई. मैच के बाद एक नेपाली प्रशंसक का नेक काम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने सबका दिल जीत लिया.
इंग्लैंड और नेपाल का रोमांचक मैच
इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 184 रन बनाए. नेपाल के शेर मल्ला ने शुरुआत में फिल साल्ट को आउट कर अच्छी शुरुआत दी. इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल (55) और हैरी ब्रुक (53) ने अर्धशतक लगाए. नेपाल की ओर से रोहित पौडेल और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने शानदार बल्लेबाजी की.
दीपेंद्र ने 44 रन बनाए और लोकेश बाम ने आखिरी ओवरों में 39 रनों की तेज पारी खेली. नेपाल 6 विकेट खोकर 180 रनों पर रुक गया और इंग्लैंड ने चार रनों से जीत हासिल की. नेपाल के प्रशंसकों ने स्टेडियम में लाल-नीली जर्सी पहनकर टीम का जोरदार समर्थन किया और माहौल को उत्सव जैसा बना दिया.
प्रशंसक का नेक काम वायरल
मैच खत्म होने के बाद ज्यादातर दर्शक स्टेडियम छोड़कर चले गए, लेकिन एक नेपाली प्रशंसक वहीं रुक गया. 10 फरवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में वह स्टैंड्स में बिखरे कचरे को उठाते दिख रहा है. खाली कप, रैपर, प्लेकार्ड और अन्य कचरा इकट्ठा करके उसने सफाई कर्मचारियों का काम आसान कर दिया.
यह काम वह दिखावे के लिए नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से कर रहा था. वीडियो देखकर लोग हैरान रह गए और कमेंट्स में तारीफ की बाढ़ आ गई. कई ने लिखा कि हार के बावजूद इस प्रशंसक ने असली जीत हासिल की. उसका यह छोटा लेकिन नेक काम खेल से ज्यादा बड़ा संदेश दे गया कि सार्वजनिक जगहों की सफाई सबकी जिम्मेदारी है.
NEPALI BRO WON THE HEART ❤️🇳🇵
— Jara (@JARA_Memer) February 10, 2026
- This video is from Wankhede Stadium, where the Nepal vs England match was played.
- After the match ended, this Nepali fan was seen picking up the garbage scattered around the stands.
No camera pressure. No drama. Just pure responsibility. 👏
-… pic.twitter.com/whnAEvpQoO
नेपाल का अगला मुकाबला
नेपाल की टीम ने इस हार से निराश नहीं हुई. उनका अगला ग्रुप स्टेज मैच 12 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में ही इटली के खिलाफ होगा. टीम अब इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति बनाना चाहेगी.


